Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 59 बच्चों की मौत, चांदीपुरा वायरस गुजरात के बाद पहुंचा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बचाइए बच्चों को
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

59 बच्चों की मौत, चांदीपुरा वायरस गुजरात के बाद पहुंचा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बचाइए बच्चों को

01/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
59-children-died-Chandipura-virus-after-Gujarat-reached-Maharashtra-Madhya-Pradesh-Rajasthan-save-children
  • गुजरात में चांदीपुरा वायरस के प्रकोप पर अपडेट।
  • एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम मामलों की रिपोर्ट करने वाले पड़ोसी राज्यों को मार्गदर्शन।
  • राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) की एडवाइजरी।
  • एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के 148 मामलों में से गुजरात में चांदीपुरा वायरस से संक्रमण के 140 मामले सामने आये हैं।
  • 59 रोगियों की मृत्यु हो गई है और 51 में चांदीपुरा वायरस की पुष्टि हुई है।
  • 19 जुलाई 2024 से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के दैनिक रिपोर्ट किए गए नए मामलों में गिरावट का रुझान स्पष्ट है।

सूचनाजी न्यूज, गुजरात।जून 2024 के आरंभ से ही 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में गुजरात से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) (Acute Encephalitis Syndrome (AES)) के मामले सामने आए हैं। 31 जुलाई 2024 तक, 148 एईएस मामले आये हैं। इनमें गुजरात के 24 जिलों से 140, मध्य प्रदेश से 4, राजस्थान से 3 और महाराष्ट्र से 1 मामला दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: 8th Central Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग, पेंशन पर सरकार के पास Representation, लेकिन…

इस सिंड्रोम से प्रभावित 59 लोगों की मृत्यु हो गई है और 51 मामलों में चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक तथा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक ने आज संयुक्त रूप से स्थिति की समीक्षा की।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली: NPS-OPS पर वित्त मंत्रालय का सीधा जवाब, पुरानी पेंशन योजना पर

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) के मिशन निदेशक, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) (Integrated Disease Surveillance Programme (IDSP)) इकाइयां और राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के क्षेत्रीय कार्यालय एनआईवी, एनसीडीसी से एनजेओआरटी सदस्य, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) के संकाय ने समीक्षा बैठक में भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर: कार्मिकों की मेहनत से मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार

19 जुलाई 2024 से एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome (AES)) की दैनिक रिपोर्ट में नए मामलों में गिरावट का रुझान स्पष्ट है। गुजरात ने वेक्टर नियंत्रण के लिए कीटनाशक स्प्रे, सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी), चिकित्सा कर्मियों को रोग की जानकारी उपलब्ध कराने और नामित सुविधाओं के लिए मामलों को समय पर रेफर करने जैसे विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 से खास खबर, बधाई हो

रिपोर्ट करने वाले पड़ोसी राज्यों का मार्गदर्शन

सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करने और प्रकोप की विस्तृत महामारी विज्ञान जांच करने के लिए गुजरात राज्य सरकार की सहायता के लिए एक राष्ट्रीय संयुक्त प्रकोप प्रतिक्रिया दल (एनजेओआरटी) तैनात किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: जूनियर आफिसर पात्रता और कॅरियर ग्रोथ पर बोकारो स्टील प्लांट में महामंथन

एईएस मामलों की रिपोर्ट करने वाले पड़ोसी राज्यों का मार्गदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) (National Centre for Disease Control (NCDC)) और राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीवीबीडीसी) की ओर से एक संयुक्त परामर्श जारी किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: मैत्रीबाग में SAIL BSP और क्रेडा बना रहा 200 KWP का सोलर पावर प्लांट, भूमिपूजन

शरीर में ऐंठन, कोमा की स्थिति और कुछ मामलों में मृत्यु तक

चांदीपुरा वायरस (सीएचपीवी) रबडोविरिडे परिवार का सदस्य है और देश के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी भागों में विशेष रूप से मानसून के मौसम में छिटपुट मामलों और प्रकोप का कारण बनता है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर: कार्मिकों की मेहनत से मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार

यह बीमारी अधिकतर 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रभावित करती है। इसमें बुखार हो सकता है, जिसके कारण शरीर में ऐंठन, कोमा की स्थिति और कुछ मामलों में मृत्यु तक हो सकती है। हालांकि चांदीपुरा वायरस के लिए कोई विशिष्ट उपचार उपलब्ध नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: शशि शेखर मोहंती को नेशनल मेटलर्जिस्ट लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, SAIL Bhilai Steel Plant से रहा नाता

प्रबंधन लक्षणों के आधार पर किया जाता है। संदिग्ध एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (Acute Encephalitis Syndrome (AES)) मामलों को समय पर निर्दिष्ट सुविधाओं से लैस अस्पतालों में रेफ़र करने से परिणामों में सुधार हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP News: बायोमेट्रिक ने बढ़ाया टेंशन, 15 दिनों से बंद है कई ठेका मजदूरों का बायोमेट्रिक अटेंडेंस, वेतन खतरे में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से 5 अधिकारी और 19 कर्मचारी रिटायर
Next: अडानी के ACC सीमेंट प्लांट में मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.