Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप

13/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-News-Claim-of-SAIL-biometric-system-failure-attendance-being-checked-from-mobile-photos-in-Bhilai-Steel-Plant-created-panic
  • स्टील मेल्टिंग शॉप में कर्मचारियों ने मोबाइल की फोटो से लगा दिया अटेंडेंस।
  • इस्पात भवन में भी डेमा किया गया है। यूनियन कार्यालय में उठा मुद्दा, प्रबंधन पर सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में बायोमेट्रिक सिस्टम (Biometric System) लागू कर दिया गया है। चेहरे की पहचान से हाजिरी लगाई जा रही है। लेकिन, अब सवाल उठ गया है।

ये खबर भी पढ़ें निजीकरण से बचाने का एकमात्र रास्ता SAIL में FSNL का विलय, SEFI ने झोंकी ताकत

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से अटेंडेंस (Biometric Attendance) अनिवार्य है। कर्मचारियों और अधिकारियों में इसको लेकर अफरात-तफरी का माहौल है। अब इसका काट निकाल लिए जाने का दावा किया जा रहा है। कुछ कर्मचारियों ने मोबाइल की फोटो को मशीन से रीड कराकर अटेंडेंस लगाकर सबको हैरान कर दिया है। अधिकारियों ने भी इसका डेमो किया है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL EO परीक्षा की पात्रता के लिए डिप्लोमा इंजीनियर को लग रहे 16 साल, न्याय कीजिए

यकीन नहीं होने वाले दावे को अधिकारियों ने खारिज किया है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में एक अधिकारी ने खबर मिलते ही खुद जाकर चेक किया। मोबाइल की फोटो रीड कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। रविवार को प्रबंधन की ओर से दोबारा इसकी जांच की जाएगी। अगर, सच्चाई मिली तो बड़ा एक्शन भी होना तय है।

बताया जा रहा है कि स्टील मेल्टिंग शॉप (Steel Melting Shop) में मोबाइल की फोटो से अटेंडेंस लगाए जाने की बात पर एक अधिकारी को यकीन नहीं हो रहा था। विभाग में ही उनकी अटेंडेंस मोबाइल की फोटो से कराई गई। मौके पर ही उनकी फोटो मोबाइल कैमरे से खींची गई और फिर इस फोटो को मशीन से रीड कराया गया। करीब 15 सेकंड तक हाथ को स्थिर रखने पर मशीन ने रीड कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

यह बात जंगल में आग की तरफ फैल गई। यूनियन कार्यालयों में यह मुद्दा उठ गया। नेताजी को भी यकीन नहीं हुआ। इसकी पड़ताल करने के लिए खुद पहुंच गए। इस्पात भवन में मोबाइल की फोटो से अटेंडेंस लगाई गई।

सिस्टम में चेक किया गया तो वहां हाजिरी का समय देखकर सबके चेहरे खिल गए। दूसरी तरफ बायोमेट्रिक को लेकर जितनी कवायद की गई थी, उस पर सवालिया निशान लग गया है। इस संबंध में भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद खबर अपडेट की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

बायोमेट्रिक मशीन पर सवाल

एनजेसीएस सदस्य और इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह को भी इस बात पर यकीन नहीं था। लेकिन, सच्चाई को जानने के बाद अब वह भी भड़क गए हैं। वंश बहादुर सिंह का कहना है कि बायोमेट्रिक का सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें SAIL में पदनाम बदलने के बाद पहली भर्ती जूनियर इंजीनियरिंग एसोसिएट पद पर, BSP में 45 नौकरियों की सौगात

अगर, वास्तव में सभी जगह ऐसा हो रहा है तो मशीन लगवाने वालों पर बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न है। इस्पात भवन में भी डेमो हो गया है। मोबाइल की फोटो से भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगना हैरानी वाली बात है।

ये खबर भी पढ़ें राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर

एआई फोटो ज्यादा क्लियर

बताया जा रहा है कि युवा कर्मचारियों ने टेक्नोलॉजी का बेहतर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। एआई फोटो ज्यादा क्लियर होती है। इसलिए बायोमेट्रिक मशीन को रीड करने में ज्यादा समय नहीं लग रहा है। कुछ सेकंड में ही मोबाइल पर एआई फोटो रीड हो जा रही है। स्टील मेल्टिंग शॉप से हैरान करने वाली खबर ने हड़कंप मचा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें इंडियन इंस्ट्रीट्यूट ऑफ वेल्डिंग Bhilai ब्रांच के चेयरमैन बने BSP CGM आरके बिसारे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गुजारा बच्चों के बीच समय, दिया शिक्षा पर टिप्स और पुरस्कार
Next: भिलाई स्टील प्लांट: टाउनशिप के अनफिट ब्लॉक से 61 कब्जेदार बाहर, खिड़की-दरवाजा और तोड़ा टॉयलेट

Related Stories

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
After NEET, the UGC-NET exam will now be held again NTA fails once more SFI demands the government dissolve the NTA
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

NEET के बाद अब UGC-NET की परीक्षा होगी दोबारा, NTA एक बार फिर विफल, SFI बोला-NTA को समाप्त करे सरकार

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.