Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भत्ते, रिफंड ईपीएस शेयर, सेवानिवृत्ति के बाद वेतन पर बड़ी खबर
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

भत्ते, रिफंड ईपीएस शेयर, सेवानिवृत्ति के बाद वेतन पर बड़ी खबर

14/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Big-news-on-allowances-refund-EPS-shares-salary-after-retirement
  • 1 से 12 अगस्त, 2024 तक केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 91,505 जन शिकायतों का निवारण किया गया।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (Department of Administrative Reforms and Public Grievances) (डीएआरपीजी) ने 1 से 12 अगस्त, 2024 के बीच निपटाए गए शिकायतों की एक सूची जारी की। इसके अनुसार, केंद्रीय मंत्रालयों-विभागों द्वारा 91,505 शिकायतों का निवारण किया गया। किस तरह की समस्याओं का समाधान किया गया है। इसका केस आप पढ़ने जा रहे हैं। इससे आपको भी कुछ सीखने को मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Chhattisgarh Breaking: डिप्टी CM और गृहमंत्री के आगमन से पहले Durg में हटाए गए 96 SI, ASI और हेड कांस्टेबल, देखिए List

वित्तीय वर्ष 2016-17 और वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए रिफंड जमा करने में देरी

सुब्रमण्यम ने 2016-17 के लिए 3,62,619 रुपये और 2019-20 के लिए 4,40,553 रुपये की लंबित रिफंड मांग के बारे में भारतीय केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस)पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र ने रेल पटरी, स्पेशल प्लेट और सरिया प्रोडक्शन में किया धमाल

इसका मूल्यांकन पूरा हो गया था और 21 फरवरी, 2024 को अधिनियम की धारा 147 आरडब्ल्यूएस 144बी के अंतर्गत आदेश पारित किया गया था, जिसमें कर दाता की रिटर्न की गई आय को स्वीकार किया गया था। मूल्यांकन पूरा होने के 4 महीने बाद भी, जून, 2024 तक उनके खाते में रिफंड जमा नहीं किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज से 25 अधिकारी “रूबरू”, सबने खाई कसम

सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (CPGRAMS Portal) पर शिकायत दर्ज करने के एक महीने के भीतर, सीपीसी बेंगलुरु ने पुष्टि की कि रिफंड करदाता के पूर्व-मान्य बैंक खाते में जमा कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL ई-0 रिजल्ट: बोकारो स्टील प्लांट में 81 कर्मी बने अधिकारी, ये कर्मचारी से सीधे डिप्टी मैनेजर

सेवानिवृत्ति के बाद वेतन और भत्ते का भुगतान न होना

वी. रवि कुमार 30 जून, 2024 को रेल मंत्रालय (Railway Ministry) से सेवानिवृत्त हो गए थे। उन्होंने बताया कि जून, 2024 महीने का उनका वेतन जुलाई के मध्य तक नहीं दिया गया। वेतन के अलावा, अप्रैल, मई और जून महीने का गन्‍तव्‍य किलोमीटरेज भत्ता और मई और जून महीने का रात्रि ड्यूटी भत्ता भी नहीं दिया गया।

सीपीजीआरएएमएस पोर्टल (CPGRAMS Portal) पर शिकायत दर्ज करने के 16 दिनों के भीतर मंत्रालय ने जवाब दिया कि 1 अगस्त, 2024 को 2,72,747 रुपये की शुद्ध देय राशि के साथ वेतन और भत्ते का भुगतान कर दिया गया है ।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेटल्स का खास इवेंट, बच्चों ने Metals & Materials Quiz में जीते पुरस्कार

पूर्ण ईपीएस शेयर निपटान का अनुरोध

बिस्वाल ने 13 जुलाई, 2024 को ईपीएफ/ईपीएस (EPF/EPS) निपटान के लिए आवेदन किया, जिसमें 96,166 रुपये की राशि का दावा किया गया। हालांकि, ईपीएस शेयर का केवल 65,637 रुपये ही निपटाया गया, जिससे 15,604 रुपये लंबित रह गए। उनके पीएफ खाते के विवरण में ईपीएफ/ईपीएस शेयर (EPF/EPS Share) निपटान दावे की तारीख से 23 दिन बाद भी, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) पोर्टल पर अनुमोदन लंबित था।

ये खबर भी पढ़ें: World Lion Day 2024: भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग जू में अकेले है सौम्या, काट रही बची जिंदगी, पीएम मोदी का आया संदेश…

बिस्वाल ने अपनी पत्नी के मस्तिष्क के ऑपरेशन के कारण धन की आवश्यकता का हवाला देते हुए शेष राशि की तत्काल स्वीकृति का अनुरोध किया।
मंत्रालय द्वारा दिए गए समाधान में कहा गया है कि शेष 15,604 रुपये की राशि भारतीय केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के 4 दिनों के भीतर 8 अगस्त, 2024 को निपटा दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट से 192 कर्मचारी बने जूनियर आफिसर, बधाई हो…पढ़िए नाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP मेनगेट परेड ग्राउंड पर DIC अनिर्बान दासगुप्ता करेंगे ध्वजारोहण, शाम को कला मंदिर में ऑर्केस्ट्रा
Next: Big Breaking : ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर पूर्व IAS और वित्तमंत्री ओपी.चौधरी ने दे दिया बड़ा बयान

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.