Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP बायोमेट्रिक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के अंतिम भुगतान और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फंसा पेंच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP बायोमेट्रिक: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों के अंतिम भुगतान और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फंसा पेंच

04/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-Biometric-Stuck-in-final-payment-and-night-shift-allowance-of-Bhilai-Steel-Plant-employees

बीएएमएस के कारण अंतिम भुगतान एवं नाइट शिफ्ट में विसंगति।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट में 1 जुलाई से लागू बायोमेट्रिक सिस्टम पर बड़ा आरोप लगाया गया है। अंतिम भुगतान एवं नाइट शिफ्ट में विसंगति को लेकर कर्मचारी परेशान हो रहे हैं।

भिलाई श्रमिक सभा-एचएमएस के अध्यक्ष हरीराम यादव व महासचिव प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (बीएएमएस) को आनन-फानन में लागू किए जाने के कारण वित्तीय अनियमितता उजागर हो गई है।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए पूर्व की व्यवस्था में पूरा डाटा टाइम ऑफिस द्वारा तैयार कर महीने की 20 तारीख तक सिस्टम में अपलोड कर दिया जाता था। इस माह में बीएएमएस द्वारा अंतिम भुगतान किया गया है, जिसका डेटा 30 तारीख को अपलोड किया गया। एक दिन बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अंतिम भुगतान दिया गया।

वेतन पर्ची तथा अंतिम भुगतान की शीट में भी अंतर पाया गया है। कई कर्मचारियों के ईएल, एचपीएल इंकैशमेंट में भी विसंगति पाई गई है। महासचिव प्रमोद मिश्र ने कहा-जुलाई माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से अपील है कि अपना अंतिम भुगतान की जांच स्वयं करें। विसंगति पाए जाने पर संबंधित विभाग से अथवा यूनियन से संपर्क करें। यूनियन उन्हें उचित भुगतान दिलाने का प्रयास करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension, Gratuity, SAIL Mediclaim पर तिलमिलाए BSP के पूर्व अधिकारी, जानिए हुआ क्या…

वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के रात्रि पाली भत्ता में भी विसंगति देखी गई है। कई कर्मचारियों को नाइट शिफ्ट एलाउंस ही नहीं दिया गया है। जबकि एनजेसीएस की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार 1 जून से 180 रुपए प्रतिदिन नाइट शिफ्ट एलाउंस दिया जाना है।

टाइम ऑफिस को बंद करना उचित नहीं

यूनियन का कहना है कि जो कार्य टाइम ऑफिस द्वारा किया जाता था, उसे कार्मिक विभाग को दिया गया है। कार्मिक विभाग के ऊपर यह कार्य थोपना उचित नहीं है, क्योंकि उन्हें उस कार्य का अनुभव नहीं है जबकि टाइम ऑफिस के कर्मचारी वर्षों से यह कार्य कर रहे हैं। और उन्हें इस कार्य का पूरा अनुभव है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO-SAIL में तनातनी, अटकी EPS 95 Higher Pension, गेंद पीएम मोदी के पाले में

वेतन पर्ची की सभी प्रविष्टियों पर स्वयं ध्यान दें

सामान्यत: यह देखा गया है कि जब से वेतन पर्ची मिलना बंद हुई है एवं ऑनलाइन वेतन पर्ची कंप्यूटर पर देखने का सिलसिला शुरू हुआ है। कर्मचारी वेतन पर्ची में कार्य दिवस, कुल वेतन तथा प्राप्त होने वाले वेतन को ही वेतन पर्ची में देखते हैं। अन्य प्रविष्टियों पर ध्यान नहीं देते। लेकिन अब ऐसा करना ठीक नहीं है। अब वेतन पर्ची की सभी प्रविष्टियों पर स्वयं ध्यान दें। वेतन भत्तों की गणना स्वयं करें।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: जूनियर आफिसर से लेकर CEO, DIC, चेयरमैन तक के खाते में आएगा लाखों रुपए, पढ़िए कैलकुलेशन का फॉर्मूला
Next: अब कहां से आ रहा है पैसा, SAIL प्रबंधन जवाब दो? CITU बोला-कर्मियों से सौतेला बर्ताव, अब आर-पार की लड़ाई एकमात्र विकल्प

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.