Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पुलिस लाइन में खून-खराबा, महिला सिपाही समेत 4 की गला रेत कर हत्या, पति ने की आत्महत्या
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

पुलिस लाइन में खून-खराबा, महिला सिपाही समेत 4 की गला रेत कर हत्या, पति ने की आत्महत्या

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Bloodshed-in-the-police-line-4-including-female-constable-strangled-to-death-husband-commits-suicide

पुलिस लाइन में एक महिला पुलिसकर्मी के सरकारी आवास में 5 लोगों के शव बरामद हुए।

4 लोगों की गला रेतकर हत्या की गई है और महिला पुलिसकर्मी के पति का शव फंदे से लटका मिला है।

सूचनाजी न्यूज, भागलपुर। बिहार के भागलपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। पुलिस लाइन में खून-खराबा हुआ है। महिला सिपाही समेत परिवार के 5 सदस्यों की लाश घर में मिली है। 4 लोगों का गला काटा गया था और एक की लाश पंखे से लटकी मिली है। क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डीआइजी, एसपी समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फारेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। सुसाइड नोट, चाकू, मोबाइल फोन सहित कई साक्ष्य बरामद किए गए हैं।

डीआइजी भागलपुर विवेकानंद ने मीडिया को बताया कि सुबह दूध वाला जब घर का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पड़ोसियों ने भी दरवाजा खोलवाने की कोशिश की। शक होने पर बाहर से दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो खून बिखरा पड़ा था। गला कटी 4 लाश जमीन पर पड़ी थी, जबकि एक पंखे से झूल रही थी।

महिला सिपाही नीतू कुमार के पति का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। इसमें लिखा है कि नीतू ने दोनों बच्चों और अपनी सास का गला काटकर हत्या कर दी। इसकी प्रतिक्रिया में पति ने नीतू की हत्या कर दी।

ईट से कूच-कूचकर और चाकू से वार करके हत्या की। परिवार उजड़ने के गम में वह खुद फंदे पर झूल गया। सुसाइड नोट में पति ने आरोप लगाया है कि नीतू का किसी से संबंध था। पड़ोसियों ने भी बताया कि कई बार दोनों के बीच विवाद होता रहा है। सड़क पर भी झगड़ा हो चुका है।

एसपी आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस आवासीय परिसर से सुबह 9 बजे सूचना मिली थी। पांच शव बरामद किया गया है। फारेंसिक टीम ने बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया है। साक्ष्य और चाकू का बरामद किया गया है। मोबाइल फोन बरामद किया गया है। विशेष जांच टीम गठित की गई है। सुसाइट नोट में किसी और संबंध होने का आरोप लगाया गया है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रम मंत्री से रक्षाबंधन पर श्रमिकों को 14.47 करोड़ की सौगात
Next: सेल रिफ्रेक्टरी यूनिट भिलाई में हिंदी की बिंदी पर खुलकर बात, राजभाषा विकास पर सब साथ

Related Stories

Bokaro Steel Plant Employee Retires Diploma Holders and Officers bid Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: क्रेन ऑपरेटर के रिटायरमेंट पर डिप्लोमाधारियों और अधिकारियों ने बनाया माहौल

Azmat ali 01/09/2026
Prashant Ojha has Assumed Charge as the New CGM (HR) of Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Azmat ali 01/09/2026
BSP URM Created History by delivering 102 Rakes to the Railways in a month
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

Azmat ali 01/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Employee Retires Diploma Holders and Officers bid Farewell
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: क्रेन ऑपरेटर के रिटायरमेंट पर डिप्लोमाधारियों और अधिकारियों ने बनाया माहौल

Azmat ali 01/09/2026
Prashant Ojha has Assumed Charge as the New CGM (HR) of Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के नए CGM HR प्रशांत ओझा ने संभाला पदभार

Azmat ali 01/09/2026
BSP URM Created History by delivering 102 Rakes to the Railways in a month
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले BSP URM ने रचा इतिहास, एक महीने में रेलवे को 102 रेक डिस्पैच

Azmat ali 01/09/2026
IISCO Steel Plant Burnpur Contract Workers Death Compassionate Appointment Letter for Dependent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Burnpur: झुलसे ठेका श्रमिक की इलाज के दौरान मौत, आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति, पोस्टमार्टम के बाद यहां अंतिम संस्कार

Azmat ali 01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.