Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापना दिवस पर BMS का पड़ा कदम, PF, ESIC को लेकर मजदूरों में बहुत गम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापना दिवस पर BMS का पड़ा कदम, PF, ESIC को लेकर मजदूरों में बहुत गम

24/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BMS-step-on-foundation-day-in-Bhilais-industrial-area-lot-of-sorrow-among-workers-regarding-PF-ESIC
  • भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक क्षेत्र मे करेगा संगठन का विस्तार। स्थापना दिवस के अवसर पर तय किया गया। श्रमिकों का उठा मुद्दा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) के स्थापना दिवस मनाया गया। भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) जिला दुर्ग एवं उनके संबद्ध यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से औद्योगिक क्षेत्र मंगल बाजार छावनी में स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा ने की, जिसमें संघ से संबद्ध 13 यूनियन एवं एक सहयोगी संगठन के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों द्वारा छावनी चौक से मंगल बाजार तक रैली निकाली गई।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ (Bharatiya Mazdoor Sangh) के प्रदेश महामंत्री दिनेश पांडे द्वारा भारत माता विश्वकर्मा भगवान एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवि चौधरी ने भारतीय मजदूर संघ के कार्य शैली पर प्रकाश डाला। प्रदेश महामंत्री द्वारा भारतीय मजदूर संघ के दुर्ग जिले में विस्तार के लिए विशेष योगदान देने वाले नगर निगम से विष्णु चंद्राकर, बिजली यूनियन से कामेश, भिलाई इस्पात संयंत्र से विष्णु चंद्राकर को सम्मानित किया गया। विष्णु चंद्राकर ने यूनियन के विस्तार एवं विश्वास बनाए रखने के लिए पदाधिकारी के बीच संपर्क एवं संबंध को प्राथमिकता देने का मंत्र दिया।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में मान्यता के चुनाव जीतने में नेतृत्व करता पूर्व अध्यक्ष आईपी मिश्रा, पूर्व महामंत्री रवि शंकर सिंह, विनोद उपाध्याय, शारदा गुप्ता, सुरेंद्र चौहान, संजय प्रताप सिंह, कैलाश सिंह, सुदीप सेन गुप्ता, रजनेश सिंह को सम्मानित किया गया।

एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

एसएम पाण्डेय ने पर्यावरण क्षेत्र एवं मंदिर विकास समिति चलाने के लिए खदान मजदूर संघ केंद्रीय के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शर्मा एवं उनके साथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र छावनी में भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस मनाने के पीछे जिला मजदूर संघ का उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र में यूनियन का विस्तार करना है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों द्वारा लगातार यूनियन के समक्ष शिकायत मिलती है कि औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों को पीएफ एवं ईएसआई सुविधा कंपनी में कार्यरत सभी श्रमिकों को नहीं मिलती।

साथ ही कंपनी में कर्मचारियों की सुरक्षा का भी पूरा बंदोबस्त नहीं रहता। समय पर वेतन भुगतान भी नहीं किया जाता। इसके समाधान के लिए भारतीय मजदूर संघ औद्योगिक क्षेत्र में संगठन का विस्तार करेगा। बिजली कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष बीएस राजपूत ने दुर्ग जिले में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक भारतीय मजदूर संघ के सफर की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

सबको राज्य कर्मचारी संघ में जोड़ने का प्रयास

राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ का विस्तार दुर्ग जिले में तेजी से हो रहा है और जल्द से जल्द हम राज्य शासन के बचे हुए सभी विभागों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी संघ में जोड़ने का प्रयास करेंगे। राज्य शासन से कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Minor Children के लिए नई पेंशन योजना ‘वात्सल्य’, माता-पिता और अभिभावकों का अंशदान, 18 साल के बाद NPS

वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश महामंत्री भी नाराज

वरिष्ठ नागरिक मंच के प्रदेश महामंत्री राधाकांत पांडे ने भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांग, 39 महीने का एरियर्स, पर्क्स के बकाया एरियर्स न मिलने से और ग्रेज्युटी को सीलिंग के दायरे में लाने से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों में बहुत निराशा है। रिटायर्ड कर्मचारियों को रिटेंशन आवास मिलने में भेदभाव से रिटायर्ड कर्मचारी दुखी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

इन्होंने संभाली व्यवस्था

रैली एवं कार्यक्रम की व्यवस्था अनिल सिंह ने संभाली, सुरक्षा गार्ड कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष वाल्मीकि सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में कर्मचारियों को जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर सम्पर्क करने की बात कही। बिजली क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रांतीय संगठन मंत्री शिवेंद्र दुबे, संतोष टेंभुरकर, मृगंग शेखर, लव पुरी शामिल हुए। निर्माणी संघ से देवेन्द्र चन्द्राकर और उनके साथी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 आते ही शेयर बाजार औंधे मुंह गिरा, SAIL, CIL, JSW, ONGC, अडानी-अंबानी का शेयर भाव धड़ाम

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: पीएम मोदी-EPFO पर इतना गुस्सा, सीनियर सिटीजन बोले-EPS 95 Minimum Pension पर 78 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें खत्म…
Next: Budget 2024: ईपीएस 95 न्यूनतम Pension का हस्र देख चिढ़े पेंशनभोगी, बोले-बदल दो पेंशन फॉर्मूला

Related Stories

SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026
Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026

You May Have Missed

SAIL ISP Union Election Voter Turnout by 1 PM Results Expected Tonight
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: दोपहर 1 बजे तक 55 प्रतिशत मतदान, शाम को पता चलेगा रुझान

Azmat ali 24/09/2026
Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
ferro-scrap-nigam-employees-to-receive-a-25000-bonus-regular-employees-will-get-a-50-gram-silver-coin-while-contract-workers-will-receive-a-20-gram-silver-coin (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे चांदी का 50 ग्राम और ठेका मजदूर 20 ग्राम सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.