Skip to content
26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने फेल किया Pakistani ठग का प्लान, खाते में वापस आया 11 हजार

04/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-officials-foiled-Pakistani-thugs-plan-Rs-11000-returned-to-account
  • बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के जीएम केके यादव व एरिया इंस्पेक्टर लल्लन सिंह की सक्रियता से ठग का मंसूबा फेल हो गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के एरिया इंस्पेक्टर से ऑनलाइन ठगी के मामले में अच्छी खबर है।
पाकिस्तान से कॉल करके ठगी करने वाले का मंसूबा फेल हो गया है। बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट (Enforcement Department) के मुखिया जीएम केके यादव व लल्लन सिंह की सक्रियता का असर हुआ और पैसा वापस खाते में आ गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL बोनस पर गहराया विवाद, श्रमायुक्त से बोनस फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग, भेजा रिमाइंडर

एरिया इंस्पेक्टर लल्लन सिंह के मोबाइल पर बुधवार सुबह पाकिस्तान से 92-3286569011 नंबर से कॉल आया था। तत्काल एक्शन लेते हुए बैंक से संपर्क किया गया। साइबर सेल में शिकायत की गई, जिससे यह हुआ कि ठगी की सारी प्लानिंग फेल हो गई। खाते से पैसा देश के बाहर ट्रांसफर होने से रुक गया। इस बात की जानकारी SBI ने खुद मैसेज करके दिया है।

ये खबर भी पढ़ें : ऐसे करें भ्रष्टाचार की गोपनीय शिकायत, गुप्त रहेगा आपका नाम, जल्दी-जल्दी करें फॉलो

लल्लन सिंह को फोन करके ठग ने कहा था कि आपके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। अस्पताल में इलाज कराने के नाम पर 20 हजार रुपए की मांग की थी। लेकिन, खाते में 11 हजार ही होने पर लल्लन सिंह इतना ही फोन-पे कर पाए थे।

घर फोन लगाने पर बेटे ने फोन उठाया। इसके बाद खुद को ठगा हुआ महसूस करते हुए लल्लन सिंह ने विभाग में जानकारी दी और कानूनी कार्रवाई की।

ये खबर भी पढ़ें : BSP बायोमेट्रिक का असर: भारत-रूस मैत्री चौक की चौड़ाई 10 दिन में होगी डेढ़ मीटर कम

इसका असर यह हुआ कि 11 हजार रुपए खाते में वापस आ गया। त्वरित कार्यवाही साइबर क्राइम विभाग, पुलिस द्वारा किया की गई। 11000 रुपए उनके खाते में वापस आ गया। बैंक, साइबर क्राइम विभाग, भिलाई को त्वरित कार्यवाही के लिए शुक्रिया अदा किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में भिलाई इस्पात संयंत्र का कर्मी जख्मी

वाट्सएप कॉल करने वाला हड़बड़ाहट में बात कर रहा था। खुद को पुलिस आफिसर बताते हुए कहा-आपका बेटा कोई कांड करके भाग रहा था, किसी वाहन से टकरा गया है। हेड इंज्युरी हुई है। पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए लाया गया है, जहां तत्काल 20 हजार रुपए जमा करना है।
इतना सुनते ही लल्लन सिंह परेशान हो गए। कुछ समझ में ही नहीं आया। बस, एक ही जवाब दे पाए कि मेरे एकाउंट में अभी 11 हजार ही है, बाकी मैं इंतजाम करके भेजता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : Job Update: इस State में 2610 Post पर Vacancy, मिलेगी तगड़ी Salary

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 Pension: हरियाणा में 3000, आंध्र प्रदेश में 4000 मिल रही पेंशन, छत्तीसगढ़ में भी दया कीजिए मुख्यमंत्री जी
Next: राउरकेला स्टील प्लांट के Management Trainees को बड़ा तोहफा, युवा अधिकारियों संग यादों में खो गए DIC

Related Stories

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026

You May Have Missed

BMS Victory-What Next High Command Declares Those Involved in Extortion Fund-Raising Malpractices or Factionalism Will Be Expelled Immediately
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP BMS की जीत-अब आगे क्या? ‘हाईकमान’ बोला-धन-उगाही, चंदा-खोरी, गुटबाजी करने वाले फौरन होंगे बाहर, नहीं दोहराएंगे भिलाई

Azmat ali 26/09/2026
Mother of Bhilais first mayor passes away last rites to be held today at Ramnagar Muktidham
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सफल ऑपरेशन के बाद भी नहीं रहीं भिलाई की पहली महापौर की माता जी, सेक्टर 9 अस्पताल में निधन, आज शवयात्रा

Azmat ali 26/09/2026
Where is the Bhilai Steel Plants Disaster Management The Township is Reeling Amidst the Rains
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कहां है भिलाई स्टील प्लांट का डिजास्टर मैनेजमेंट? बारिश में कराह रही टाउनशिप, प्लांट से घर तक पानी ही पानी

Azmat ali 26/09/2026
Breaking News SAIL CMD Arrives at Bhilai Steel Plant issues Include Coke Oven Battery Construction and a Dispute with the Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: नई कोक ओवन बैटरी बना रही ठेका कंपनी पर एक्शन, SAIL ने रोका है पैसा, CMD एके पंडा पहुंचे रहे भिलाई स्टील प्लांट, पढ़िए डिटेल

Azmat ali 26/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.