Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CM Bhupesh Baghal की बड़ी घोषणा, नया रायपुर में लीजिए 540 रुपए स्क्वायर फीट में जमीन
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CM Bhupesh Baghal की बड़ी घोषणा, नया रायपुर में लीजिए 540 रुपए स्क्वायर फीट में जमीन

12/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CM-Bhupesh-Baghes-big-announcement-buy-land-in-Naya-Raipur-for-Rs-540-per-square-foot-3
  • नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रुपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड।
  • सीएम भूपेश बघेल ने कहा-राज्य में उद्योगों को मिल रहा है एक बेहतर वातावरण।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने मंगलवार को नवा रायपुर अटलनगर के सेक्टर-35 (Sector-35) में आयोजित समारोह में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं ‘कमर्शियल हब’, एरोसिटी और ‘शहीद स्मारक’  का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने इस मौके पर अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है, क्योंकि देश के सबसे बड़े थोक व्यवसायिक बाजार का शिलान्यास आज छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर  में हो रहा है जिससे राज्य के लाखों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए ये भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकर्पण किए जा रहे हैं। राज्य के लोगों की हमसे अपेक्षाएं थीं जिसे साकार करने के लिए हमने एक मजबूत कदम आगे बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर वातावरण तैयार कर सके और हमने राज्य के किसानों के लिए ऐसा ही वातावरण तैयार किया है। इसके साथ ही स्कूली शिक्षा में सुधार, छत्तीसगढ़ की संस्कृति व पर्यटन को बढ़ावा देने का वातावरण भी हमने तैयार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: स्वच्छता दीदी का मानदेय बढ़ा, भूपेश बघेल सरकार ने दिया 79.76 करोड़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि हम उद्योग को भी एक वातावरण देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके लिए मैने व्यवसायियों से कहा था कि छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति को सबसे बेहतर बनाना है और इस प्रयास से प्रदेश में उद्योगों की संख्या बढ़ी है व लोगों को रोजगार मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: युवा प्रबंधकों का कमाल, 17.83 करोड़ करोड़ की कराई बचत

नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रूपए वर्गफीट में मिलेगा व्यवसायियों को भूखण्ड

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की मांग पर एक बड़ी घोषणा करते हुए नवा रायपुर के कमर्शियल हब में 540 रुपए वर्गफीट में व्यवसायियों को भूखण्ड आवंटित करने की बात कही। उन्होने कहा कि इसकी वजह से कमर्शियल हब के निर्माण में लगने वाली अतिरिक्त राशि की वहन राज्य सरकार करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में टाटा, वेदांता, रेल इंफ्रा, पेरनाड की टीमों का जमावड़ा, ये निकला रिजल्ट

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र अंतर्गत विविध कार्यों के इस शिलान्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के नेतृत्व में आम लोगों को आर्थिक मजबूती प्रदान करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि सरकार की ये प्राथमिकता है कि लोगों को रोजगार उपलब्ध हो ताकि छत्तीसगढ़ का लगातार विकास होता रहे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: बोनस, वेज एग्रीमेंट, एरियर को लेकर Durgapur Steel Plant के कर्मचारियों ने ईडी पीएंडए को घेरा, जमकर नारेबाजी

नवा रायपुर में निवेश, बसाहट और वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेक्टर-23, 24, 34, 35 और 40 में 1083 एकड़ में ‘कमर्शियल हब’ विकसित किया जा रहा है। इसी तरह नवा रायपुर के लेयर-3 में यात्री सुविधाओं को बढ़ावा देने, एयरपोर्ट क्षेत्र के वाणिज्यिक विकास तथा रोजगार सृजन हेतु स्वामी विवेकानंद विमानतल के निकट ग्राम बरोदा एवं रमचण्डी के चिन्हांकित 216.63 एकड़ में ‘एरोसिटी’ विकसित की जा रही है। शहीद स्मारक’ की स्थापना नवा रायपुर के ग्राम परसदा (सेक्टर-3) में वीआईपी बटालियन में 13 एकड़ में की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP OA की नई टीम को बधाई देने पहुंचे एक्स ओए व एससी-एसटी एसोसिएशन के पदाधिकारी

इस दौरान  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक धनेन्द्र साहू, मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार डॉ. राकेश (Dr. Rakesh Gupta) गुप्ता तथा छत्तीसगढ़ चैंबर आफ कामर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड फिल्म में दिखेंगे Raipur के महादेव घाट, तेलीबांधा तालाब, VIP रोड, राजिम और नवा रायपुर के नजारे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant में एक्सीडेंट, 60% झुलसा मजदूर
Next: करोड़ों की LIC पॉलिसी मेच्योर, लेने नहीं आ रहा कोई, BSP के पास पूरी लिस्ट, आप भी कीजिए पता…

Related Stories

Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
Residence of Rajashree Banerjee ED HR of Bokaro Steel Plant Gheraoed Protesters Waved Brooms 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की ED HR राजश्री बनर्जी के घर का घेराव, प्रदर्शनकारियों ने लहराया झाड़ू, पुलिस से झड़प, दोपहर 3 बजे निकल सकीं बाहर, पढ़ें

Azmat ali 30/09/2026
Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.