Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देवेंद्र यादव ने आशीष को बनाया विधायक प्रतिनिधि, CSVTU पर फोकस
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

देवेंद्र यादव ने आशीष को बनाया विधायक प्रतिनिधि, CSVTU पर फोकस

07/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Devendra-Yadav-made-Ashish-Yadav-MLA-representative-focus-on-CSVTU
  • छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई में विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि बनाए गए आशीष यादव।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव (Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav) ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत करने वाले सेक्टर-1 वार्ड 48 निवासी आशीष यादव को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। विधायक प्रतिनिधि के रुप में आशीष यादव का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई रहेगा।

अपनी इस नियुक्ति पत्र पर आशीष यादव ने विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास और उम्मीद से उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई (Chhattisgarh Swami Vivekanand Technical University Bhilai) में विधायक देवेन्द्र यादव के प्रतिनिधि बनाए गए आशीष यादव वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने अपनी सक्रिय राजनीति की शुरुआत वर्ष 2009 में मौजूदा विधायक देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में एनएसयूआई से जुड़कर की थी।

वर्ष 2011 में उन्हें एनएसयूआई का दुर्ग जिला संयोजक बनाया गया। फिर वर्ष 2014-15 के दौरान आशीष यादव छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। इसके बाद उन्होंने एनएसयूआई में प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव और राष्ट्रीय सचिव के पद का बखूबी निर्वहन किया। वे वर्ष 2022 में युवा कांग्रेस के प्रदेश मीडिया कोआर्डिनेटर भी रहे।

विधायक प्रतिनिधि के रुप में नियुक्ति मिलने पर आशीष यादव ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन देते रहने का आग्रह किया। उन्हें भिलाई नगर निगम के लोक निर्माण विभाग एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुमीत पवार, खेल एवं युवा कल्याण एमआईसी सदस्य आदित्य सिंह, पार्षद अभिषेक मिश्रा, आमिर सिद्धीकी, डामेन्द्र परगनिहा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, आदित्य सिंह मन्नी, संदीप कुमार, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू, प्रदेश महासचिव फराज अहमद, जिला अध्यक्ष गुरलीन सिंह, जिला महासचिव मेशांक मिश्रा, भिलाई नगर विधानसभा अध्यक्ष संगम यादव सहित अनेक लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Club Governing Body Elections 2024-2026: भिलाई क्लब में 23 जून को मतदान, रात में आएगा रिजल्ट
Next: सेल भिलाई स्टील प्लांट के प्रॉफिट को 2000 करोड़ बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, प्रबंधन ने कस ली कमर

Related Stories

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.