दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा
कलेक्टर द्वारा कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण हेतु टीम गठित। निरीक्षण टीम ने किया प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। देश की राजधानी दिल्ली के राजेन्द्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा (Civil Service Exam) एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षा (Other Competitive Exams) के कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के साथ घटित घटनाओं पर दुर्ग जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। दुर्ग-भिलाई (Durg Bhilai) नगर स्थित प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों (Competitive Exam Coaching Institutes
- कलेक्टर द्वारा कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण हेतु टीम गठित। निरीक्षण टीम ने किया प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण।
ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant ने भी जारी किया 4 स्पेशल CL का आदेश, ढाई सौ दिव्यांग कर्मचारी-अधिकारी को फायदा, इधर-श्रेय का बाजार गर्म
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी (Collector Richa Prakash Choudhary) ने जिला स्तरीय टीम गठित कर जिले में संचालित सभी कोचिंग सेंटरों की सतत निरीक्षण करने निर्देश दिये हैं। जिला स्तरीय निरीक्षण टीम (District Level Inspection Team) में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, नगर पालिक निगम रिसाली के आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास हेमंत कुमार सिन्हा, जिला सेनानी नगर सेना श्री नागेन्द्र कुमार सिंह एवं सभी थाना प्रभारी शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: लोकसभा में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे का EPFO पर बड़ा बयान
उक्त निरीक्षण टीम द्वारा जिला मुख्यालय के अंतर्गत संचालित कोचिंग सेंटर आईआई टायन गुरू, वेदांतु लर्निंग सेंटर, एनईई एण्ड जेईई, मोशन, कोटा स्टडी सर्कल, सिविक सेंटर भिलाई एवं रिसाली स्थित बायजूस, पारख सुपर मार्केट तथा नेहरू नगर दुर्ग स्थिति फिजिक्स वाला कोचिंग सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियां, सो रहा सेफ्टी डिपार्टमेंट, होगा बड़ा एक्सीडेंट! सुबह 8:30 से 9:15 बजे तक लगे मालगाड़ियों पर रोक
संचालित कोचिंग सेंटरो में अनुज्ञा प्राप्त भवन, मानक के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था, फायर सेफ्टि (Fire Safety), कोचिंग सेंटर में प्रवेश एवं निकासी, आपात व्यवस्था, लायब्रेरी, सेंटरों में स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जांच किया गया। जिन कोचिंग सेंटरों में उक्त सुविधा/व्यवस्था की कमी पाई गयी, उन संस्थाओं को शीघ्र आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देशित किया गया है। टीम द्वारा कोचिंग सेंटरों में कोचिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के सुविधा को ध्यान में रखकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना एवं आपदा की स्थिति में सुरक्षात्मक उपाय करने के संबंध में कोचिंग संचालकों से जानकारी ली जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant SC-ST Association के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने पूर्व अध्यक्ष सुनील रामटेके पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िए डिटेल