Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो
दुर्ग में ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन। शहीदों के परिजन जुड़े, ऐसे काम करेगा सेल, जानें दुर्ग पुलिस रेंज के शहीद परिवार जुड़े, कई जिलें के SP हुए शामिल। सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग पुलिस द्वारा ‘पुलिस शहीद सेल (Police Martyr Cell)’ का गठन कर दिया गया है। इसकी पहली बैठक आज यानी 10 जुलाई को भिलाई के सेक्टर-6 स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित की गई। इसमें दुर्ग रेंज के शहीद जवानों के परिजनों ने हिस्सा लिया। ये खबर भी पढ़ें : Latest Job 2024: 100-50 रुपए में पाइए झारखंड में सरकारी नौकरी,
- दुर्ग में ‘पुलिस शहीद सेल’ का गठन।
- शहीदों के परिजन जुड़े, ऐसे काम करेगा सेल, जानें
- दुर्ग पुलिस रेंज के शहीद परिवार जुड़े, कई जिलें के SP हुए शामिल।
दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) राम गोपाल गर्ग शहीद परिवारों की समस्यओं का हर स्तर पर निराकरण का किया दावा।[/caption]
ये खबर भी पढ़ें : Job Alert 2024 : HCL में माइनिंग, इलेक्ट्रिकल, कंपनी सेक्रेटरी, फाइनेंस और HR में Manager की Vacancy, 1 लाख Salary
IG गर्ग ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे पास ऐसे वीर परिवार हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा में अपने प्रियजनों को गंवा दिया है। इन परिवार जनों की सेवा, सहायता और समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pensioners का सामना BJP से, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले 20 को बड़ी सभा, NAC संग दहाड़ेंगे आधा दर्जन सांसद
इसमें अलग-अलग परिवार के सदस्यों ने अपनी समस्याएं व्यक्त की। किसी ने सुझाव भी दिया। समस्याओं पर पुलिस के आलाधिकारियों के द्वारा समाधान पर विचार-विमर्श किया गया। IG ने कहा कि ‘पुलिस शहीद सेल (Police Martyr Cell)’ के गठन के बाद प्रत्येक माह परिवारजनों की समस्याओं का निराकरण करने मीटिंग आयोजित की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : Exclusive News: पेंशनर्स का दावा-RTI से खुला राज हर दिन करीब 200 पेंशनभोगी की मौत, EPFO-सरकार पर गुस्सा
इसका निराकरण जिला और रेंज लेवल पर किया जाएगा। साथ ही उच्च स्तर पर मदद की जरूरत पड़ने पर PHQ स्तर पर सहायता ली जाएगी।
इस दौरान बालोद के पुलिस अधीक्षक (SP) एसआर.भगत, बेमेतरा के SP रामकृष्ण साहू वर्चुअल मोड (Virtual Mode) में मौजूद रहे। जबकि दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक झा, ASP सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पनिक राम कुजूर, DSP अलेक्जेंडर किरो, दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्य प्रकाश तिवारी सहित अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।
[embed]https://youtu.be/Xh2FCVcvioI[/embed]
ये खबर भी पढ़ें : सरकारी नौकरी: काशी हिन्दू विश्ववविद्यालय में Job, 2 लाख से ज्यादा मिलेगी Salary, BHU में ऐसे करें Apply