Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल लांच, छूट का खुला द्वार

13/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
EPFOs-new-online-module-launched-door-open-for-withdrawal-of-exemption
  • दो वर्षों में 27 कंपनियों ने अपनी छूट वापस ले ली है।
  • डॉ. मनसुख मंडाविया ने छूट की वापसी के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल लॉन्च किया
  • ईपीएफओ का नया ऑनलाइन मॉड्यूल छूट की वापसी प्रक्रिया को सरल बनाता है।
  • भविष्य के लिए विजन रखते हुए मौजूदा मुद्दों का समय पर समाधान खोजें: केंद्रीय मंत्री।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया (Union Minister of Labor and Employment and Youth Affairs and Sports Dr. Mansukh Mandaviya) ने मंगलवार को नई दिल्ली में ईपीएफ योजना (EPF Scheme) से छूट की वापसी के लिए नई ऑनलाइन सुविधा लॉन्च की। इस अवसर पर श्रम एवं रोजगार सचिव सुमिता डावरा और केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नीलम शमी राव (Central Provident Fund Commissioner Neelam Shami Rao) तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पेंशन फंड का कॉर्पस तेजी से बढ़ा, लेकिन ईपीएस 95 पेंशन नहीं, लोकसभा में फंसी सरकार

लॉन्च के दौरान अपने संबोधन में, डॉ. मंडाविया ने बताया कि ऑनलाइन सुविधा (Online Facility) ईपीएफओ सेंट्रल आईटी सिस्टम 2.01 (EPFO Central IT System 2.01) के तहत छह मॉड्यूल में से पहली है, जिसे पहले ही लागू किया जा चुका है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “यह सुविधा ऑनलाइन आवेदन जमा करने, आवेदनों के सत्यापन और सदस्य के पिछले संचयों के हस्तांतरण जैसी सुविधाएं प्रदान करते हुए समय और प्रयास को कम करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

यह भारी मात्रा में दस्तावेजों के साथ भौतिक रूप से जमा करने की पुरानी प्रणाली की जगह लेगी और प्रतिष्ठान को ट्रैकिंग आईडी के साथ अपने आवेदन को ट्रैक करने की सुविधा देगी।

इस सुविधा से 70 प्रतिष्ठानों के कम से कम 1 लाख सदस्यों को लगभग 1000 करोड़ रुपये के संचय को स्थानांतरित करने का लाभ मिलेगा, जब भी उनकी ओर से छूट की वापसी को स्वीकार किया जाएगा।”

ये खबर भी पढ़ें: बंधु मजदूरों, भीख मांगने वाले और हाशिए पर रखे व्यक्तियों के लिए 3 लाख तक की स्कीम, उठाइए फायदा

केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि ईपीएफओ ने मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए कई पहल की हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में की जाने वाली कई अन्य पहलों में ये पहले कदम हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL ई-0 रिजल्ट: बोकारो स्टील प्लांट में 81 कर्मी बने अधिकारी, ये कर्मचारी से सीधे डिप्टी मैनेजर

 

उन्होंने सदस्यों की सुविधा के लिए प्रक्रियाओं को और सरल बनाने तथा इस कैलेंडर वर्ष में ईपीएफओ की नई आईटी प्रणालियों को समय पर लागू करने पर जोर दिया। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों से भविष्य के लिए दूरदृष्टि रखते हुए मौजूदा समस्याओं का समय पर समाधान खोजने का आग्रह किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

केंद्रीय मंत्री ने ईपीएफओ की नई केंद्रीय आईटी प्रणाली 2.01 सहित आईटी संबंधी क्रियाकलापों की भी समीक्षा की। उन्होंने केंद्रीय बजट में घोषित ईएलआई योजनाओं के निर्बाध कार्यान्वयन के लिए सुविधाओं की तत्परता पर संतोष व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन: पेंशनभोगियों के लपेटे में पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और ईपीएफओ, पढ़िए

उन्होंने नई एकीकृत शिकायत प्रबंधन प्रणाली की योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि ईपीएफओ (EPFO) की आईटी प्रणाली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि सहित नई तकनीकों को अपनाने की योजना बनाने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: फरियाद लेकर पहुंचीं बहनों ने सीएम विष्णु देव साय को बांधी राखी, अनुकंपा नियुक्ति के रूप में रक्षाबंधन का तोहफा…

पिछले दो वर्षों में 27 कंपनियों ने अपनी छूट वापस ले ली है, जिससे कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) (Employees Provident Fund Organisation (EPFO)) के तहत भविष्य निधि में 1688.82 करोड़ रुपए और 30,000 कर्मचारी जुड़ गए हैं। ऐसा ईपीएफओ की बेहतर सेवाओं और ईपीएफ योजना के तहत बेहतर लाभों के परिणामस्वरूप हुआ है। यह ईपीएफओ की सेवा और लाभ वितरण में हितधारकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: यूनाइटेड नेशन की सोच को पूरा कर रहा भिलाई स्टील प्लांट, जानलेवा 100 टन पीसीबी ऑयल नष्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि के खातों, TDS, पेंशन,एडवांस की पात्रता पर बड़ी खबर
Next: संस्कृत पर आधारित है हमारी सभ्यता, ‘संस्कृति’ और ‘संस्कार’ है संस्कृत रूपी साइकिल के पहिए

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.