Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Indian Institute Of Metals Bhilai Chapter: तकनीकी जागरुकता पर BSP और IIT भिलाई के एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Indian Institute Of Metals Bhilai Chapter: तकनीकी जागरुकता पर BSP और IIT भिलाई के एक्सपर्ट ने कही बड़ी बात

16/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Indian-Institute-Of-Metals-Bhilai-Chapter-event-experts-from-BSP-and-IIT-Bhilai-said-a-big-thing-on-technical-awareness
  • IIM Bhilai चैप्टर द्वारा नए साल 2024 में तकनिकी जागरूकता प्रस्तुति से धमाकेदार आगाज़ किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आईआईएम भिलाई चैप्टर (IIM Bhilai Chapter) ने साल 2024 की तकनिकी जागरुकता प्रस्तुति से धमाकेदार शुरुआत की है। इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेटल्स भिलाई चैप्टर द्वारा नूतन वर्ष का धमाकेदार आगाज़ किया गया है। एएम (Additive Manufacturing) एवं सर्फेस इंजीनियरिंग (Surface Engineering) विषयों पर जाने माने  विशेषज्ञों के द्वारा तकनिकी जागरुकता प्रस्तुति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant एक्सीडेंट में गई मजदूर की जान, परिवार को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, मिला पौने 3 लाख

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मानव संसाधन विकास विभाग (Human Resource Development Department) के सभागार में कार्डिफ विश्वविद्यालय यूनाइटेड किंगडम के स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग में हाई वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग विषय के वरिष्ठ व्याख्याता  एवं जाने माने  विशेषज्ञ डाक्टर देबज्योती भादुरी एवं आईआईटी-भिलाई के यांत्रिकी विभाग के विभागाद्यक्ष एवं सर्फेस इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाने-माने विशेषज्ञ डाक्टर सौम्या गंगोपाध्याय के द्वारा अलग अलग तकनिकी प्रस्तुतियां दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के पूर्व CGM जीपी सिंह, सीनियर मैनेजर सत्यवान नायक ले आए अवॉर्ड, भुवनेश्वर चैप्टर को मिला बेस्ट QCFI अवॉर्ड

डाक्टर देबज्योती भादुरी द्वारा “फ्राम वेस्ट टू वर्थ-ए नेट जीरो रूट फॉर सर्कुलर हाइब्रिड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ़ सस्टेनेबल एडिटिव-सब्सट्रैक्टिव पार्टस (From Waste to Worth – A Net Zero Route for Circular Hybrid Manufacturing of Sustainable Additive-Subtractive Parts)” विषय पर दुनिया भर में हो रहे शोध एवं अब तक के उपलब्धियों पर विस्तृत एवं रोचक तकनिकी प्रस्तुति दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें : सेल हड़ताल 2024: बोकारो स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियन ने मांगों की फेहरिस्त के साथ थमाया स्ट्राइक नोटिस

डाक्टर सौम्या गंगोपाध्याय द्वारा “प्रोटेक्टिव सरफेस कोटिंग सोलूसंस फॉर भिलाई स्टील प्लांट” विषय पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के विभिन्न विभागों में रोजमर्रा के कार्यों में विभिन्न पुर्जों के सतह जल्दी घिस जाने के कारण होने वाले दिक्कतों एवं उनसे निपटने के लिए संभावित समाधानों एवं उन पर हो रहे  शोध एवं अब तक के उपलब्धियों पर विस्तृत तकनिकी प्रस्तुति दी गई।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL के ठेका मजदूर भी शामिल होंगे 29 व 30 जनवरी की हड़ताल में, दिया नोटिस

दोनों ही प्रस्तुतिकरण में  भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के विभिन्न विभागों के कई अधिकारी उपस्थित हुए और तकनिकी ज्ञानवर्धन से लाभान्वित हुए।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेटल्स-भिलाई चैप्टर के मानद अध्यक्ष-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कार्यपालक निदेशक (संकार्य) अंजनी कुमार के प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन एवं संस्था के मानद सचिव एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक (गुणवत्ता) केवी शंकर के प्रयत्नों से कार्यक्रम का सफल आयोजन संभव हुआ।

ये खबर भी पढ़ें :BSP Safety Drawing-Painting Competition संडे मार्निंग, बच्चों को लेकर सेक्टर 8 पार्क आइए

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य महाप्रबंधक (रखरखाव एवं उपयोगिताएं) एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (संकार्य) असित साहा, इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एवं संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एसके.गजभिये विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

संयंत्र के ही विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक (एसएमएस-3) एवं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेटल्स-भिलाई चैप्टर के मानद उपाध्यक्ष एबी. श्रीनिवास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता  की।

ये खबर भी पढ़ें :Bhilai Township: इस सेक्टर एरिया में 15 से 20 जनवरी तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की प्रबंधक (कार्मिक) शालिनी चौरसिया ने बखूबी मंच संचालन का दायित्य संभाला। भिलाई चैप्टर के मानद कोषाध्यक्ष एसएसआरसी मूर्ति एवं मानद सहसचिव उदय भानु तिवारी एवं सुभाष भाई पटेल की इस कार्यक्रम के आयोजन में विशेष भूमिका रही।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO ने पेंशनर्स से कही बड़ी बात, पढ़िए EPS 95 हायर पेंशन, एरियर, जमा राशि, BSP का डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant गेट पास को लेकर रोज कार्मिकों-CISF में चिक-चिक, QR कोड, RFID पर सवाल, होगा बवाल
Next: SAIL स्थापना गौरव दिवस 2024: 680 कार्मिकों को स्पेशल अवॉर्ड, दौड़ने वाले पाएंगे 5 हजार, सुरेश वाडकर नाइट भी

Related Stories

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Worker injured at Bhilai Steel Plant admitted to ICU
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में साइकिल सवार मजदूर जख्मी, आइसीयू में भर्ती

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.