Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Kuwait Fire: केरल, यूपी, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, हरियाणा के 45 मजदूरों की आई लाश, रो रहा भारत…
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Kuwait Fire: केरल, यूपी, आंध्र प्रदेश, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, झारखंड, हरियाणा के 45 मजदूरों की आई लाश, रो रहा भारत…

14/06/2024 1 minute read
Kuwait-Fire-Bodies-of-45-laborers-from-Kerala-UP-Andhra-Pradesh-Bihar-Punjab-Karnataka-Maharashtra-Bengal-Jharkhand-Haryana-who-died-in-Kuwait-came-to-India-1
  • केरल के 23, तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश-यूपी के 3-3, ओडिशा के 2, बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा के एक-एक मजदूर का शव आया।

सूचनाजी न्यूज, कोच्चि। बेहतर भविष्य और बच्चों का कॅरियर संवारने के लिए भारत से कुवैत कमाने के लिए गए मजदूरों की लाश लौटी है। तंगहाली को दूर करने के लिए मजदूरी करने गए थे। अग्निकांड में जान गई। कुवैत की जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमें 45 भारतीय मजदूरों की जान चली गई। इनका शव शुक्रवार को भारत लाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के शव उनके गृह जनपद के लिए रवाना कर दिए गए हैं।

कुवैत से कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय वायुसेना का विशेष विमान पहुंचा तो मातम छा गया। हर कोई नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करता रहा। केरल और केंद्र सरकार की तरफ शोक व्यक्त किया गया। वहीं, भारत सरकार के मंत्री केवी सिंह ने कुवैत के अस्पतालों का दौरा किया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

कुवैत के एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में मारे गए अपने 45 नागरिकों में सबसे ज्यादा केरल से हैं। मृतकों में सबसे अधिक केरल से 23 मजदूर हैं। इसके बाद तमिलनाडु के 7, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश के 3-3, ओडिशा के 2 और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा के एक-एक नागरिक हैं।

बता दें कि राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, जिन्होंने कुवैती अधिकारियों के साथ समन्वय करके शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित की, विमान में सवार रहे। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य नेताओं ने कोच्चि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घटना में पीड़ितों के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO NEWS: भूल कर भी ऐसा न करें, आपकी जमापूंजी का नहीं मिलेगा एक भी रुपया
Next: MP Vijay Baghel से मिले BMS के पदाधिकारी, सामने आई अंदर की ये बात

Related Stories

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Mediclaim Mediclaim Renewal Deadline Extended Now Open Until August 31
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Mediclaim Scheme 2026-27: मेडिक्लेम नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मौका

Azmat ali 20/08/2026
SAIL Bonus What insight Emerged after the 40,500 Bonus that Led to a Formula for Reducing the Bonus 3 (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus: कर्मचारियों को 40,500 बोनस देने के बाद, ऐसा कौन-सा ज्ञान आया कि बोनस घटाने वाला बना फॉर्मूला?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.