Skip to content
09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Labor News: दस्तावेज के नाम पर श्रमिकों न लौटाएं, दाल-भात केंद्र में खाना खाएं
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Labor News: दस्तावेज के नाम पर श्रमिकों न लौटाएं, दाल-भात केंद्र में खाना खाएं

19/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Labor-News-Do-not-return-workers-in-the-name-of-documents-eat-food-at-Dal-Bhaat-center
  • श्रमिकों के लिए किफायती दर पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही है।
  • अधिकारी अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां जाकर स्वयं भोजन कर इसकी गुणवत्ता को भी परखें।
  • शत-प्रतिशत श्रमिकों को मिले शासन की योजनाओं का लाभ: श्रम मंत्री देवांगन

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। इस आशय के निर्देश श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में दिए। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में श्रमायुक्त एवं सह-सचिव अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त एसएल जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

श्रम मंत्री ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संचालनालय से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अत्याधिक जोखिम तथा जोखिम श्रेणी के कारखानों के निरीक्षण प्रत्येक वर्ष 2 से 3 बार किए जाने तथा निरीक्षण के दौरान स्वीकृत नक्शों के अनुरूप कारखाना निर्मित नहीं होने एवं कारखानों में दिए जाने प्रशिक्षण करने संबंध में निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पूर्ण 6,386 कारखानें है जिनमें 922 जोखिम श्रेणी के कारखानें के रूप में चिन्हित किया गया है। श्रम मंत्री ने निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए प्रदेश में निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने के निर्देश दिए।

लंबित मामला 15 कार्य दिवस में हल करें

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में लंबित मामलों का 15 दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश के कुछ जिलों में श्रमिकों के पंजीयन फार्म को निरस्त कर दिया गया है। श्रमिको से अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जावे। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि हितग्राही को शासन की योजना का लाभ मिले। दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाया जाए।

श्रमिक बहुल क्षेत्रों में मोबाइल कैम्प लगाकर मजदूरों का पंजीयन करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। मजदूर बिना पंजीयन के किसी भी साईट में काम ना करें। मंत्री ने कहा कि 15 दिवस के भीतर जिलेवार योजना की समीक्षा की जाए और यदि इसके बाद ही योजना के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं आई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के लिए किफायती दर पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही है। अधिकारी अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां जाकर स्वयं भोजन कर इसकी गुणवत्ता को भी परखें।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी कर्मचारी ट्रेनिंग में पहुंचे, खाना खत्म, जैसे-तैसा बनाया, निकला कॉकरोच
Next: कर्मचारी, NPS, पेंशन पेंशनभोगियों, मूल वेतन, DA, 8वें वेतन आयोग पर बड़ी खबर

Related Stories

Bhilai Charoda Municipal Corporation Ward Reservation Mayor Nirmal Kosres Ward now Reserved for Women
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

Azmat ali 09/09/2026
BAKS office bearers submitted a memorandum of demands to the BSP CGM HR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

Azmat ali 09/09/2026
CITU Says 10th Wage Agreement not Acceptable without Payment of 39 months outstanding arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर्स के बिना 10वां वेतन समझौता मंजूर नहीं

Azmat ali 09/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Charoda Municipal Corporation Ward Reservation Mayor Nirmal Kosres Ward now Reserved for Women
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Charoda Nagar Nigam Ward Reservation: प्रदेश अध्यक्ष बनते ही महापौर निर्मल कोसरे की वार्ड सीट छिनी

Azmat ali 09/09/2026
BAKS office bearers submitted a memorandum of demands to the BSP CGM HR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP कर्मचारियों को दें सोने का सिक्का, Holiday Package, BAKS ने मांगी समितियों में हिस्सेदारी

Azmat ali 09/09/2026
CITU Says 10th Wage Agreement not Acceptable without Payment of 39 months outstanding arrears
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: 39 माह के बकाया एरियर्स के बिना 10वां वेतन समझौता मंजूर नहीं

Azmat ali 09/09/2026
EPS-95 Higher Pension Calcutta High Court Displeased with EPFO warns of Withholding Salaries of all Employees and Officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: कलकत्ता हाईकोर्ट EPFO पर भड़का, भविष्य निधि के सभी कार्मिकों का वेतन रोकने की चेतावनी

Azmat ali 09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.