SAIL NEWS: 73 GM बने CGM, पढ़िए किसको मिली खुशी, किसका ट्रांसफर, समीर गुप्ता BSP C&IT और टाउनशिप के सीजीएम होंगे उत्पल दत्ता
राउरकेला स्टील प्लांट के 10 जीएम और 1 डाक्टर को चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है। भिलाई स्टील प्लांट से 15 अधिकारी जीएम से सीजीएम बनाए गए हैं। इनमें से 4 सीजीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के जनरल मैनेजर के लिए अच्छी खबर आई। शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे सीजीएम प्रमोशन लिस्ट तेजी से वायरल हुई। सेल कारपोरेट आफिस से जारी प्रमोशन लिस्ट में 67 जीएम और मेडिकल से 6 डाक्टरों का नाम शामिल किया गया है। भिलाई स्टील प्लांट से 15 अधिकारी जीएम से सीजीएम ब
-
राउरकेला स्टील प्लांट के 10 जीएम और 1 डाक्टर को चीफ जनरल मैनेजर बनाया गया है।
-
भिलाई स्टील प्लांट से 15 अधिकारी जीएम से सीजीएम बनाए गए हैं। इनमें से 4 सीजीएम का ट्रांसफर कर दिया गया है।
आरएसपी, आइएसपी से ये आ रहे भिलाई
इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के जीएम फाइनेंस पीके चोखनी अब बीएसपी के सीजीएम फाइनेंस होंगे। आइएसपी बर्नपुर के जीएम एसएमएस प्रोसेंजित दास अब सीजीएम रिफ्रेक्टरी बीएसपी का कामकाज देखेंगे। आरएसपी के कांट्रेक्ट सेल वर्क्स डी. सतपथी को बीएसपी का सीजीएम सेफ्टी एंड फायर सर्विस बनाया गया है। ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली: NPS-OPS पर वित्त मंत्रालय का सीधा जवाब, पुरानी पेंशन योजना परपढ़िए भिलाई स्टील प्लांट से सीजीएम बनने वालों के नाम
बीएसपी के जीएम पर्चेस अजय कुमार मिश्र अब सीजीएम मर्चेंट मिल होंगे। जीएम माइंस राजहरा चिंताला श्रीकांत को सीजीएम फ्लक्स भिलाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जीएम इंचार्ज कांट्रैक्ट सेल इंद्रजीत सेन गुप्ता इसी विभाग में अब सीजीएम की कुर्सी पर बैठेंगे। जीएम टीएंडी मनोज कुमार हेंकी का ट्रांसफर कर दिया गया है। इनको बोकारो स्टील प्लांट का सीजीएम ट्रैफिक बनाया गया है। जीएम एसएमएस-2 एन श्रीकांत का भी ट्रांसफर बोकारो कर दिया गया है, इन्हें सीजीएम रिफ्रेक्टरी का जिम्मा दिया गया है। बीएसपी एसएमएस-3 के जीएम प्रमोद अब यहीं सीजीएम होंगे। जीएम कोक ओवन पीवीवीएस मूर्ति को सीजीएम ईएमडी बनाया गया है। जीएम इंचार्ज आरसीएल राहुल श्रीवास्तव अब सीजीएम की कमान संभालेंगे। जीएम ब्लास्ट फर्नेस राजेश गायकवाड को सीजीएम बनाने के साथ ही चंद्रपुर भेज दिया गया है। एएंडडी के जीएम रविशंकर अब इसी विभाग में सीजीएम होंगे। ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर: कार्मिकों की मेहनत से मिला यह राष्ट्रीय पुरस्कार जीएम इंचार्ज सीएंडआईटी समीर गुप्ता अब सीजीएम एंडआईटी होंगे। जीएम इंचार्ज डब्ल्यूएम उत्पल दत्ता को सीजीएम टीए एंड सीएसआर बनाया गया है। जीएम एसएमएस-3 यतेंद्र कुमार का ट्रांसफर दुर्गापुर स्टील प्लांट कर दिया गया है। वह डीएसपी एसएमएस के सीजीएम का दायित्व संभालेंगे। जीएम इंचार्ज बीआरएम योगेश शास्त्री को बार एंड रॉड मिल का सीजीएम बनाया गया है। वहीं, बीएसपी के चिकित्सा विभाग से डाक्टर सौरभ मुखर्जी सीजीएम बनाए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 से खास खबर, बधाई हो
