Suchnaji

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री का ताज त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के सिर अब आया

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री का ताज त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव के सिर अब आया
  • राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव ने सौजन्य भेंट की और राज्य से जुडे़ विषयों पर चर्चा की।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री का ताज अब आधिकारिक रूप से टीएस सिंह को मिल गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त करने के संबंध में जारी अधिसूचना गुरुवार को छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।

AD DESCRIPTION RO No.:12652/205

अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। इसी के साथ ही राज्यपाल हरिचंदन से उपमुख्यमंत्री ने भेंट की। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव ने सौजन्य भेंट की और राज्य से जुडे़ विषयों पर चर्चा की।

AD DESCRIPTION

वहीं, छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी टीएस सिंह का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया था। बतौर उप मुख्यमंत्री मंत्रियों और अधिकारियों ने भी स्वागत किया।

इधर-राज्यपाल हरिचंदन से नवाचार आयोग के अध्यक्ष ने की भेंट
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से राजभवन में राज्य नवाचार आयोग के अध्यक्ष विवेक ढांड ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों के संबंध में राज्यपाल को जानकारी दी और उनसे मार्गदर्शन प्राप्त किया। राज्यपाल ने श्री ढांड से कहा कि नवाचार आयोग का गठन एक अच्छी पहल है। आम जनता का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए नवाचार के माध्यम से जनहितकारी योजनाएं बनाई जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *