Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के 55 हजार कर्मचारियों-अधिकारियों को मिलेगा सस्ता लोन, बैंक ऑफ इंडिया, HDFC, ICICI, IDBI और PNB से MoU साइन

23/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-signs-MoU-with-Bank-of-India-HDFC-ICICI-IDBI-and-PNB
  • सेल ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न ऋणों की सुविधा प्रदान करने हेतु 5 बैंकों के साथ एमओयू किया साइन।
  • समझौता ज्ञापन तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा और सेल और बैंकों के बीच व्यवस्था के अनुसार विस्तार के अधीन होगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। भारत में अग्रणी इस्पात निर्माता कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) (Steel Authority of India Limited-SAIL) ने अपने कर्मचारियों को विभिन्न ऋणों की सुविधा प्रदान करने के लिए नई दिल्ली में पांच भारतीय बैंकों के साथ मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) (Memorandum of Understanding (MoU)) साइन किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: मोदी सरकार की इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेगा 5 हजार, सरकार ने दिया कांग्रेस को जवाब

सेल ने जिन बैंकों के साथ एमओयू साइन किया है, उनमे बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई और पीएनबी शामिल है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited-SAIL) की ओर से महाप्रबंधक (एचआर-सेल कॉर्पोरेट ऑफिस) बिक्रम उप्पल और महाप्रबंधक (वित्त-सेल कॉर्पोरेट ऑफिस) लविका जैन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

ये खबर भी पढ़ें: जीवन व स्वास्थ बीमा प्रीमियम पर समाप्त हो GST,  LIC पर ये मांग

समझौता ज्ञापन तीन साल की अवधि के लिए वैध होगा और सेल और बैंकों के बीच व्यवस्था के अनुसार विस्तार के अधीन होगा। सेल ने देश भर में अपने विभिन्न इस्पात संयंत्रों, इकाइयों, खदानों, कार्यालयों में कार्यरत 55,000 से अधिक कर्मचारियों को ऋण आवेदनों के प्रसंस्करण और मंजूरी के समय बैंकों की ऋण नीतियों और मानदंडों के अधीन लागू अधिमान्य,रियायती दरों पर, उपरोक्त बैंकों से ऋण सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करने के लिए इन पांच भारतीय बैंकों के साथ एमओयू साइन किया है। साथ ही सेल और इन पांच बैंकों के बीच अलग-अलग सहमती शर्तों और नियमों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Rashtriya Ispat Nigam Limited: आयकर कटौती, छूट के बारे में Income Tax Department ने दिए RINL के अधिकारियों-कर्मचारियों को टिप्स

उल्लेखनीय है कि ऋण सुविधाएं बैंक दर बैंक अलग-अलग होंगी और ऋणों को बैंक और सेल कर्मचारियों के बीच निष्पादित किए जाने वाले ऋण समझौतों द्वारा विनियमित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाकशुदा बेटियां और पति-पत्नी अब पेंशन के हकदार, विकसित भारत मुहिम में पेंशनभोगी जरूरी Stakeholders

हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन के अनुसार, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक सेल कर्मचारियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार गृह ऋण श्रेणी के तहत ऋण प्रदान करेंगे, बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) सेल कर्मचारियों (SAIL Employee) के बच्चों के लिए शिक्षा ऋण सेवाएं प्रदान करेगा, आईसीआईसीआई बैंक सेल कर्मचारियों को ऑटो ऋण सेवाएं प्रदान करेगा, जबकि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) कर्मचारियों के बच्चों के लिए शिक्षा ऋण के साथ-साथ अधिमान्य/रियायती दरों पर गृह ऋण और ऑटो ऋण भी प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: गुमशुदा की तलाकशुदा बेटियां और पति-पत्नी अब पेंशन के हकदार, विकसित भारत मुहिम में पेंशनभोगी जरूरी Stakeholders

ज्ञात हो कि सेल द्वारा एमओयू साइन करने से सेल और संबंधित बैंकों के बीच साझेदारी या प्रिंसिपल और एजेंट का संबंध स्थापित नहीं होता है। यह एमओयू किसी भी सेल कर्मचारी को अधिकार के रूप में ऋण स्वीकृत कराने का दावा या अधिकार प्रदान नहीं करता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के गेट पर CISF जवान ने यूनियन नेता से किया गाली-गलौज, देख लेने की धमकी, मामला गरमाया

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बायोमेट्रिक मशीन की तोड़फोड़ पर BSP एक्शन में, आरोपी कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
Next: एक्सप्रेसवे, हाइवे, इंफास्ट्रक्चर, PM आवास, रेलवे प्रोजेक्ट से SAIL की होगी बंपर कमाई, चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश का आया बयान

Related Stories

IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.