
- सीआईएसएफ को पीछे किया गया है। पुलिस ने फिलहाल मोर्चा संभाला है।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट (SAIL – Bokaro Steel Plant) पूरी तरह से हाईजैक हो गया है। विस्थापितों ने हर गेट को जाम कर दिया है। हाईवे पर भी इसका असर दिख रहा है। दूंदीबाग हटिया में जबर्दस्त आगजनी की गई है। बंदी समर्थकों से झड़क हो गई है। गाड़ियों को आग लगा दिया गया।
शुक्रवार को कोई भी कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी नहीं जा सका। सीआइएसएफ लाठीचार्ज में प्रेम महतो की मौत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और सीजीएम एचआर हरिमोहन झा को गिरफ्तार किया गया है। सीजीएम की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया है। फिलहाल, बोकारो में डायरेक्टर इंचार्ज बीके तिवारी नहीं है। वह दिल्ली दौरे पर हैं।
ड्यूटी कोई नहीं गया है। सीआईएसएफ को पीछे किया गया है। पुलिस ने फिलहाल मोर्चा संभाला है। प्रशासनिक भवन, बोकारो निवास के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया है। दूसरी तरफ प्रेम महतो की लाठीचार्ज में मौत के बाद बोकारो जिला अंतर्गत पेटरवार प्रखंड जाम किया गया। बालीडीह फोर लेन सड़क को पूरी तरह किया गया।
ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर
बोकारो टाउनशिप में भी बंद का असर दिख रहा है। लोगों ने अपने बच्चों को स्कूल भेजा ही नहीं। वहीं, कर्मचारी और अधिकारी घरों में ही कैद हैं। बिगड़ी स्थिति को देखते हुए हर कोई अपने-अपने घरों में ही हैं।
इधर-बीएसएल के कार्मिक इस बात से नाराज हैं कि विस्थापित का मामला प्रबंधन से है। कर्मचारियों और अधिकारियों को क्यों टारगेट बनाया जा रहा है। जिला प्रशासन की चूक है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस नदारद रही।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी
एडीएम बिल्डिंग के कर्मचारी मनीष ड्यूटी जा रहे थे, तभी गाड़ी को तोड़ दिया गया था। कर्मचारी की भी पिटाई की गई थी। सिक्योरिटी इंचार्ज शेखावत जी की गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया है। पुलिस गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद पहुंची थी।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक