भिलाई महापौर परिषद के सदस्य व पार्षद सीजू एंथोनी की मां का निधन, संडे को अंतिम संस्कार

Bhilai Mayor Council member and councilor Siju Anthony's mother passes away, last rites on Sunday
शव यात्रा निवास स्थान एमआईजी-1/368 हुडको से दोपहर 3 बजे क्रिश्चियन कब्रिस्तान, नेहरूनगर भिलाई के लिए निकाली जाएगी।
  • सभी शुभचिंतकों ने माताजी के ममतामयी स्वभाव का स्मरण किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद् के सदस्य एवं राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी की माता शांता एंथोनी का निधन हो गया है। स्व. पीसी एन्थोनी की पत्नी शांता एंथोनी की 77 की उम्र में निधन शुक्रवार को हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट के गेट पर विस्थापितों का हंगामा, CISF ने किया लाठीचार्ज, भीड़ ने रौंदा, युवक की मौत

अंतिम यात्रा रविवार को निवास स्थान एमआईजी -1 / 368 हुडको से दोपहर 03.00 बजे क्रिश्चियन कब्रिस्तान, नेहरूनगर भिलाई के लिए निकाली जाएगी। वे भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य एवं हुडको के पार्षद सीजू एंथोनी, साजी एन्थोनी,शिबी भावेश की माता, एवं सीजी सीजू, भावेश सैम की सास थीं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के जीएम से जूनियर मैनेजर तक 8 अधिकारियों का ट्रांसफर

नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद् के सदस्य एंव राजस्व विभाग के प्रभारी सीजू एंथोनी की माता शांता एंथोनी जो काफी सरल स्वभाव की मिलनसार महिला थीं। सीजू एंथोनी के जितने भी दोस्त एवं सार्वजनिक जीवन में उनसे जुड़े हुए लोगों का आना-जाना उनके घर मे लगा रहता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भिलाई में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए अंबिकापुर मॉडल अपनाने की जरूरत

सभी का स्वागत हमेशा हंसते-हंसते उनकी माताजी किया करती थीं। उनकी स्मृति को याद करते हुए उनके निधन की सूचना मिलते ही शोक व्यक्त करने उनके घर में सबसे पहले पूर्व विधायक अरूण वोरा पहुंचे। सभी शुभचिंतकों ने माताजी के ममतामयी स्वभाव का स्मरण किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी