
रात 10 बजे हादसा हुआ। रात 10.25 बजे सेक्टर 9 हॉस्पिटल से एम्बुलेंस पहुंची और सागर को उठाकर ले गई।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट और मेन गेट के बीच में भीषण सड़क हादसा हो गया है। दो ठेका मजदूरों की बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। एक मजदूर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। दूसरे के पैर के पंजे के पास गहरी चोट लगी है। लहूलुहान हालत में सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
बीएसपी के स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के ठेका मजदूर गिरधर पाटन में रहते हैं। सेकंड शिफ्ट ड्यूटी करके मेन गेट की तरफ से बोरिया गेट की दिशा में आ रहे थे। गुरुवार रात 10 बजे अचानक से विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया।
ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: पीएम, नेता और EPFO को नहीं बख्श रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी
इस बाइक को खुर्सीपार निवासी सागर कसलाम चला रहा थे। सागर रेल मिल में मजदूरी करते हैं। सरकार इंटरप्राइजेस ठेका कंपनी के अधीन कार्यरत हैं। सागर का पैर फ्रैक्चर हो गया है। गिरधार के पैर के अंगुली के पास गहरी चोट लगी है।
बीएसपी कर्मचारियों के अनुसार रेल मिल मैकेनिकल के मजदूर सागर सेक्टर 5 में किसी पार्टी से घर लौट रहे थे।
विपरीत दिशा में बाइक चलाने की वजह से हादसा हो हुआ। गुरुवार रात करीब 10 बजे हादसा हुआ। सड़क पर कर्मचारियों की आवाजाही थी। सेकंड शिफ्ट के कार्मिक ड्यूटी से घर जा रहे थे और नाइट शिफ्ट वाले कर्मचारी-अधिकारी ड्यूटी पहुंच रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: ईपीएफओ, ट्रेड यूनियन ऊंची दुकान-फीका पकवान
इस कारण सड़क पर काफी भीड़ भी लगी। ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों ने मेन मेडिकल पोस्ट फोन करके एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश की। देरी होने पर इसी बीच सेक्टर 9 हॉस्पिटल भी फोन किया गया। रात 10.25 बजे सेक्टर 9 हॉस्पिटल से एम्बुलेंस पहुंची और सागर को उठाकर ले गई।
जबकि गिरधर किसी से लिफ्ट लेकर खुद सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंच चुका था। दोनों मजदूरों का एक्सरे आदि किया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।