Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 2 साल पूरे हो गए यूनियन चुनाव को, 50 ग्राम सोना कहां है ट्रिपल इंजन सरकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 2 साल पूरे हो गए यूनियन चुनाव को, 50 ग्राम सोना कहां है ट्रिपल इंजन सरकार

03/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-2-years-have-passed-since-union-elections-where-is-50-grams-of-gold-Triple-Engine-Government

चुनाव पूर्व बीएसपी कर्मचारियों के मुद्दों को हल कराने का वादा किया गया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आज से ठीक 2 वर्ष पूर्व अर्थात 2 अगस्त 2022 को भिलाई स्टील प्लांट में चौथी बार मान्यता चुनाव हुआ था। बीएमएस पहले स्थान पर रहा। मान्यता चुनाव जीता था। इस पल को 2 वर्ष तो पूर्ण हो गए, किंतु मान्यता चुनाव जीतने के लिए जो वादे कर्मियों के सामने किए गए, उनमें से कुछ भी पूरा नहीं हो सका है। यह बात पिछली मान्यता चुनाव होने के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सीटू ने कही है।

ये खबर भी पढ़ें: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक देश

50 ग्राम सोने के लिए लालटेन लेकर खोज रहे हैं कर्मी

चुनाव जीतने के लिए सरपंच चुनाव से लेकर नगरी निकाय, विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में पैसा बांटना, दारू बांटना, सोने एवं चांदी के आभूषण बांटना आम बात है। चुनाव जीतने के बाद जनता के लिए नए-नए काम करने के लोक लुभावन वादे करना भी आम बात है।

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai LIVE: बीएसपी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर वालों ने घेरा स्कूल, Principal बोले-नहीं हुई घिनौनी हरकत

किंतु संयंत्र के मान्यता चुनाव में चुनाव जीतने के बाद सभी कर्मियों को 50-50 ग्राम सोना दिलाने की बात सारी हदों को पार कर गया। अब चुनाव हो जाने के 2 वर्ष बाद संयंत्र के कर्मी लालटेन लेकर तलाश रहे हैं कि सोना दिलाने के वादे करने वाले कहां हैं और कहां गया उनका वह वादा जिसके भरोसे कर्मियों ने वोट दिया था।

ये खबर भी पढ़ें: ई-श्रम पोर्टल पर 29.83 करोड़ से अधिक श्रमिकों का परिवार, पीएम-एसवाईएम है एक पेंशन योजना

मान्यता चुनावों को बनाया गया था राजनीतिक चुनाव का अखाड़ा

सीटू नेता ने कहा कि मान्यता चुनाव दरअसल सरकार द्वारा सदस्यता जांच करने के लिए करवाया जाता है, जिन यूनियनों को 15% से अधिक वोट मिलता है, उन सभी यूनियनों को प्रतिनिधि यूनियन का दर्जा मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा

15% से ऊपर वोट पाने वाले यूनियन में से जिस यूनियन को सबसे अधिक वोट प्राप्त होते हैं, उस यूनियन को कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए 2 साल का मान्यता प्रदान किया जाता है, जिनका कार्य मजदूरों की बातों को प्रबंधन के सामने रखने से लेकर मजदूरों के पक्ष में बेहतर से बेहतर फैसला करवाने की दिशा में कार्य करना होता है।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: श्रमिकों को अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा पैसा, फ्री में ऑनलाइन होगी कोचिंग

किंतु मान्यता प्राप्त यूनियन को कानून बनाने का अधिकार नहीं होता। अर्थात कानून बनाने का अधिकार केवल और केवल राजनीतिक चुनाव के माध्यम से सत्ता हासिल किया व्यवस्था को होता है।

किंतु पिछले मान्यता चुनाव में जिन बातों को उछाला गया एवं जिस तरह की मांगों को कर्मियों के सामने पेश किया गया, उससे यह बात सामने आई की कहीं ना कहीं चुनाव में भाग ले रहे कुछ यूनियनों ने मान्यता चुनाव को राजनीतिक चुनाव का अखाड़ा के रूप में तब्दील कर दिया था, जो किसी भी उद्योग एवं उस उद्योग में होने वाले मान्यता चुनाव के लिए ठीक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: ई-श्रम पोर्टल पर 29.83 करोड़ से अधिक श्रमिकों का परिवार, पीएम-एसवाईएम है एक पेंशन योजना

कर्मचारियों की मांग अब भी अधूरी

1. 39 महीने का एरियर पर्क्स के साथ दिलाना
2. ओपन एंडेड पे स्केल करवाना
3. ग्रेच्युटी सिलिंग हटवाना
4. डिग्रेडेशन की मार झेल रहे कर्मियों को S-3 तथा S-6 में भर्ती
5. फेस्टिवल एडवांस 50000 करवाना
6. डिप्लोमा इंजीनियर की S-6 से जूनियर इंजीनियर पदनाम दिलवाना
7. ट्रेनिंग पीरियड से ही MTTअधिकारियों की तरह कर्मचारियों को बेसिक प्लस DA दिलवाना
8. अधिकारियों की तरह EL तथा CL दिलवाना
9. सभी S-11 कर्मचारियों को प्रत्येक 3 वर्ष में इंक्रीमेंट तथा 5 वर्ष पूर्ण होने पर E-1ग्रेड का बेसिक दिलवाना
10. E-0 परीक्षा में वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन तथा लिखित परीक्षा समाप्त करवाना
11. 2003 से ज्वाइन किए कर्मियों को प्रशिक्षण अवधि को सेवा काल में जुड़वाना
12. वाहन लोन की बहाली करवाना
13. अधिकारियों की तरह कर्मचारियों को भी फर्नीचर एडवांस दिलवाना
14. रात्रि पाली भतता ₹500 बढ़वाना
15. इस वर्ष 1 लाख करोड़ से ज्यादा के टर्नओवर लक्ष्य को प्राप्त करने की एवज में प्रोत्साहन स्वरूप 50 ग्राम सोने का सिक्का मिले।
सबसे महत्वपूर्ण हैं कि रात्रि पाली भत्ता के रूप में प्रति रात्रि 500/- भत्ता दिलाने का वादा करके प्रति रात्रि पाली 180/- रूपए बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति दर्ज करने की शर्त पर हस्ताक्षर भी किए।

ये खबर भी पढ़ें: देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जुबानी बेघर लोगों के लिए योजनाएं

ये हैं ट्रिपल इंजन की सरकार

सीटू उपाध्यक्ष डीवीएस रेड्डी ने कहा-केंद्र में इनकी सरकार, राज्य में इनकी सरकार, सांसद महोदय भी इन्हीं के। सांसद महोदय तो चुनाव पूर्व बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति दर्ज करने की व्यवस्था नहीं लागू करने के लिए भिलाई प्रबंधन से चर्चा भी कर चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant के मेन गेट पर कब्जा: 8 में से अब सिर्फ 4 ही चालू, गेट तोड़कर बना CISF आफिस, CITU ने खोला राज

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर-रांची सफर होगा आसान: राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड प्रोजेक्ट के लिए 50 हजार 655 करोड़ मंजूर
Next: Bokaro Steel Plant के 14 जीएम बने सीजीएम, इनका राउरकेला, इस्को, चासनाला ट्रांसफर

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.