Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, जानिए नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: कोक ओवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड, जानिए नाम

21/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Officers-and-employees-of-coke-oven-received-Shiromani-Award-know-the-name
  • मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तरुण कनरार ने अप्रैल से जून 2024 के लिए जूनियर ऑफिसर पी सुरेश नायर को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) में शिरोमणी पुरस्कार योजना (Shiromani Award Scheme) के अंतर्गत उत्कृष्ट तथा अनुकरणीय कार्य निष्पादन के लिए शिरोमणि पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील आफिसर्स एसोसिएशन ने ध्वजारोहण संग लिया यह संकल्प

इसी के तहत संयंत्र के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग (Coke Oven and Coal Chemical Department) में 20 अगस्त 2024 को पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग) तरूण कनरार उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन, सब्सिडी, ईपीएफओ, मोदी सरकार और गुस्साए पेंशनर्स

मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी तरुण कनरार ने अप्रैल से जून 2024 के लिए जूनियर ऑफिसर पी सुरेश नायर (Junior Officer P Suresh Nair) को पाली शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। मास्टर टेक्नीशियन (यांत्रिकी अनुरक्षण) श्री दिल्पत दास मानिकपुरी एवं मास्टर ऑपरेटर (सीबीसी प्रचालन) भोपाल सिंह ब्रहेंन को जुलाई 2024 के लिए कर्म शिरोमणि पुरस्कार से सम्मानित किया। पुरस्कार विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा उनके जीवनसाथी के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Periodic Labor Force Survey: श्रम मंत्रालय की आई बड़ी रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

तरूण कनरार ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने सुरक्षा को प्राथमिकता देकर आगे भी इसी तरह लगन से कार्य करते रहने तथा अपने अधीनस्थ कार्मिकों को भी कार्य में निपुण करने के लिए सभी पुरस्कार विजेताओं को प्रेरित किया।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: केंद्र सरकार-EPFO पर पेंशनर्स ने ऐसा कहा…आपको भी आएगा गुस्सा

इस समारोह में महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) झगर सिंह, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) बीसी मंडल, महाप्रबंधक (सीओसीसीडी) टी उमाशंकर, वरिष्ठ प्रबंधक (सीओसीसीडी) गुरशरण सिंह, एस डेनियल तथा रामू रंजन मेहर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उपस्थित सभी अनुभाग प्रमुखों एवं अधिकारियों ने भी पुरस्कार विजेताओं के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: स्वतंत्रता दिवस, पीएम मोदी, राहुल गांधी और ईपीएस 95 पेंशन, बहुत कष्ट है भाई…

कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी एमटीटी (एमटीए-एचआर, सीओसीसीडी) मारेपल्ली तन्मयी ने किया तथा सेक्शन ऑफिसर मोहम्मद अनीस नजीर ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी डिप्लोमा इंजीनियरों ने फहराया तिरंगा, कर्मचारी से अधिकारी बनने वालों ने साझा किया अनुभव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का पहला प्रमुख उत्पादन बना मील का पत्थर
Next: छत्तीसगढ़ में पढ़ने वाले बच्चों पर अब सरकार की सीधी नजर, Bhilai IIT बना सहारा

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.