Skip to content
29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

10/07/2024 1 minute read
Big-Breaking-News-Lives-of-employees-in-danger-in-Bhilai-Steel-Plant-thieves-entered-with-knives-finger-raised-on-CISF-
  • चोर चाकू लेकर अंदर घुस रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने चौपट कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारियों की जान खतरे में है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी प्लांट के अंदर कर्मचारी और अधिकारी (Employee and Officers) सुरक्षित नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP Accident: 12 घंटे के भीतर दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी का प्रोडक्शन शुरू, देखिए हादसे का वीडियो

चोर अब चाकू लेकर अंदर घुस रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने चौपट कर दिया है। दहशत इतनी है कि प्रबंधन को नोटिस चस्पा करना पड़ा कि कर्मचारी अकेले न जाएं।

ये खबर भी पढ़ें : 10 जुलाई को पता चलेगा FSNL का नया मालिक कौन, SAIL में फैला है जाल

रेल मिल के फर्नेस-3 (Furnace-3 of Rail Mill) में चारों ने आतंक मचाया। चोरों ने घुस कर चोरी करने की कोशिश की और औजार के रूप मे उनके पास चाकू थे, जो उन्होंने नाइट ड्यूटी में तैनात कर्मचारी को दिखाकर डराया। चाकू से वार करके मारने की धमकी दी। फर्नेस के नीचे जाने वाले बाटम मेकर को चाकू दिखाने का मामला तूल पकड़ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

इस दौरान वेलफेयर बिल्डिंग नम्बर 6 के पास सीआइएसएफ की चेक पोस्ट पर मौजूद सिपाही को जानकारी गई। मौके पर तैनात जवानों ने अधिकारियों को सूचित किया। पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, तब तक चोर फरार हो चुके थे।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात

कर्मचारियों का कहना है कि संयंत्र के भीतर भी कर्मचारी सुरक्षित नहीं हैं और प्रबंधन बायोमेट्रिक लगा कर शिकंजा कसने की कोशिश कर रहा है। संयंत्र के बाहर सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ रही है। और संयंत्र के भीतर चोरों का गिरोह कर्मचारियों को चाकू दिखा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra Fair 2024: पुरी में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने वालों की प्यास बुझाएगा राउरकेला स्टील प्लांट

जीएम ने जारी की एडवाइजरी

रेल मिल के जीएम ऑपरेशन की ओर से एडवाइजरी जारी की गई। इसको नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया है। इसमें लिखा है कि शनिवार (06.07.2024) रात्रि 12.30-1.00 बजे के बीच furnace bottom zone में 5 अज्ञात आदमी विचरण करते हुए पाए गए, जिनके हाथों में खतरनाक औजार थे। अतः सभी In-charges और Reheaters से निवेदन है human safety को ध्यान में रखते हुए रात्रि समय बॉटम makers और Reheaters अकेले Gas खोलने न जाएं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट की कैंटीन में गिरा कर्मचारी, मचा हड़कंप, पिछले दिनों रेस्ट रूम में मिल चुकी है लाश
Next: Stock Market Crash: आपके भी पैसे डूबे, SAIL, CIL, JSW, Adani, Tata के शेयर भाव गिरे औंधे मुंह

Related Stories

Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026

You May Have Missed

Contract worker suffers heart attack while working at Durgapur Steel Plant dies
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में काम के दौरान ठेका मजदूर की मौत, ये वजह

Azmat ali 29/09/2026
iisco-steel-plant-bms-enjoying-a-honeymoon-period-following-a-landslide-victory-gratitude-rally-and-celebrations-underway
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: बंपर जीत के बाद बीएमएस का हनीमून पीरियड, आभार रैली, जश्न, आगे ये चुनौती

Azmat ali 29/09/2026
Frequent power outages lead to rude behavior towards BSP employees CITU asks GM-in-charge who will provide security
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बार-बार बिजली कटने से बढ़ा गुस्सा, कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार, CITU ने जीएम इंचार्ज से कहा-सुरक्षा कौन देगा, कराइए FIR

Azmat ali 29/09/2026
BSP Ispat karmchari Co-operative Credit Society 58 Retired Members Received Deposit Cheques
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी: 58 सेवानिवृत्त सदस्यों को मिला जमा पूंजी का चेक

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.