Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

06/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Secretary-of-Labor-Ministry-said-a-big-thing-on-ESIC-and-Employees-Provident-Fund-Organization
  • भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा के साथ उद्योग जगत की बातचीत।
  • जनसांख्यिकीय लाभांश और श्रम सुधार भविष्य के विकास को गति देंगे: डावरा।
  • भारत में पिछले पांच वर्षों (2021-22 तक) के दौरान 8 करोड़ नए रोजगार के अवसर सृजित हुए।
  • 2023-24 के दौरान एनसीएस पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक रिक्तियां जुटाई गईं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। हैदराबाद में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और भारतीय नियोक्ता संघ (ईएफआई) द्वारा आयोजित उद्योग जगत से मेल-जोल में भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व गृहमंत्री के बंगले ताला तोड़ना, BJP विधायक रिकेश सेन का कब्जा, Bhilai Steel Plant पर खुला राज, पढ़िए

अपने उद्घाटन भाषण में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने भारत की तीव्र विकास दर पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर बल दिया कि विनिर्माण, सेवा क्षेत्र के विस्तार, बुनियादी ढांचे आदि विकास इंजनों के साथ-साथ भविष्य के विकास को गति देने के लिए भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश और श्रम सुधार, महत्वपूर्ण हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, ब्लास्ट फर्नेस में बनी रणनीति

डावरा ने असंगठित और अनौपचारिक क्षेत्रों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवरेज के विस्तार के महत्व को रेखांकित किया, साथ ही कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में शासन सुधारों की आवश्यकता को भी स्वीकारा।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में 11 जुलाई को हड़ताल, ब्लास्ट फर्नेस में बनी रणनीति

उन्होंने ईएसआईसी (ESIC) और ईपीएफओ (EPFO) में शुरू किए गए विभिन्न प्रणालीगत सुधारों, जैसे दावों का स्वत: निपटान, अस्वीकृति में कमी, और ईपीएफओ में दावों के निपटान की गति में सुधार, साथ ही ईएसआईसी में सेवाओं की कवरेज और गुणवत्ता में वृद्धि पर भी प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ जनदर्शन: आवेदन संग बिटिया की शादी का कार्ड भी ले आया, क्योंकि आप प्रदेश के मुखिया हैं…

डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और अनुपालन

बातचीत के दौरान, ईएसआईसी (ESIC) और ईपीएफओ (EPFO में विभिन्न प्रणालीगत सुधारों पर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें डिजिटलीकरण, ई-गवर्नेंस और अनुपालन सरलीकरण जैसे विषयों को रेखांकित किया गया, तथा इन प्रणालियों को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिभागियों से सुझाव एकत्र करने के उद्देश्य से चर्चा की गई।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: बुजुर्ग नागरिकों की कौन परवाह करता है, डूबता हुआ सूरज…? मार्मिक पोस्ट

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल को भी कैरियर परामर्श और रोजगार नेटवर्किंग के लिए एक व्यापक समाधान के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस बात पर प्रकाश डाला गया कि 2023-24 के दौरान एनसीएस पोर्टल पर 1 करोड़ से अधिक रिक्तियां जुटाई गईं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai में BMS का राष्ट्रीय कार्यक्रम छोड़ गया ये संदेश, कहीं खुशी-कहीं गम

श्रम बाजार में मांग-आपूर्ति के अंतर को कम किया जा सकेगा

पोर्टल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से SIDH डेटाबेस को भी एकीकृत कर रहा है ताकि श्रम बाजार में कौशल अंतर को कम करने के लिए पोर्टल पर कुशल नौकरी चाहने वालों का समृद्ध समूह उपलब्ध हो सके।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Biometric: कम स्पीड में जाना, घर लौटकर आना, लाश मत लाना, बदल दीजिए आदत

बताया गया कि दोनों मंत्रालयों के डेटाबेस का चल रहा एकीकरण युवाओं को कौशल और रोजगार दोनों से प्रभावी रूप से जोड़ेगा, जिसके परिणामस्वरूप श्रम बाजार में मांग-आपूर्ति के अंतर को कम किया जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: 7500 रुपए EPS 95 Pension पर अचानक बढ़ी सक्रियता, मंत्री, सचिव और National Agitation Committee की बैठकें शुरू

श्रम, रोजगार मंत्रालय, ईपीएफओ, ईएसआईसी और तेलंगाना के अधिकारी…

इस सत्र में 300 से अधिक उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो भारत के आर्थिक परिदृश्य को आकार देने वाले महत्वपूर्ण श्रम और रोजगार सुधारों पर चर्चा में भाग लेने के लिए उत्सुक थे। श्रम और रोजगार मंत्रालय, ईपीएफओ, ईएसआईसी और तेलंगाना राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस सत्र में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant Biometric: कम स्पीड में जाना, घर लौटकर आना, लाश मत लाना, बदल दीजिए आदत

इस कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार सृजन, श्रम सुधार और भारत में व्यापार करने में आसानी पर केंद्रित रह कर, सरकारी अधिकारियों और उद्योग हितधारकों के बीच संवाद को बढ़ाना था।

ये खबर भी पढ़ें : Good News: 7500 रुपए EPS 95 Pension पर अचानक बढ़ी सक्रियता, मंत्री, सचिव और National Agitation Committee की बैठकें शुरू

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात
Next: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्य सरकारों की रिपोर्ट NHRC को भेजी, Amazon के श्रमिकों का भी जिक्र

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.