Suchnaji

Bhilai BJP को बड़ा नुकसान, लल्लन यादव अब दुनिया में नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार

Bhilai BJP को बड़ा नुकसान, लल्लन यादव अब दुनिया में नहीं रहे, कल अंतिम संस्कार

वह बॉक्सिंग एसोसिएशन में सेक्रेटरी थे। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के महामंत्री एवं बोल बम समिति के अध्यक्ष लल्लन यादव का हार्ट अटैक से निधन। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के लिए दुखद खबर है। भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता अब दुनिया में नहीं रहा। भिलाईनगर सीट से भाजपा प्रत्याशी को जीताने की कोशिश के लिए दिन-रात एक करने वाले लल्लन यादव का निधन हो गया है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आने और मुख्यमंत्री के शपथ लेने का जश्न मनाने की तैयारी थी, लेकिन यह सबकुछ देखने के पहले ही कार्यकर्ता ने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर में रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

AD DESCRIPTION

बिहार के सीवान के मूल निवासी 43 वर्षीय लल्लन यादव का निधन बीती रात सेक्टर-9 हॉस्पिटल में हो गया है। भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व कर्मचारी के बेटे लल्लन यादव ने सेक्टर-7 के वार्ड 67 से बीजेपी प्रत्याशी के रूप में पार्षद का चुनाव लड़ा था। कांग्रेस प्रत्याशी लक्ष्मीपति राजू जीत गए थे।

स्वर्गीय लल्लन यादव के परिवार का कहना है कि रात करीब साढ़े 12 के बाद वह शादी समारोह से लौट थे। हरिंदर यादव की लड़की की शादी से लौटने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। ठंड से बचने के लिए कार से शादी में गए थे। सीने में दर्द की बात कही। इसके बाद परिवार वाले सेक्टर-9 हॉस्पिटल ले गए, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

वह बॉक्सिंग एसोसिएशन में सेक्रेटरी थे। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम मंडल के महामंत्री एवं बोल बम समिति के अध्यक्ष लल्लन यादव के हार्ट अटैक की खबर लगते ही शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता का कहना है कि यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि लल्लन यादव अब दुनिया में नहीं रहे। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता का जाना, हम सभी के लिए बड़ा नुकसान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

उज्ज्वल दत्ता के मुताबिक वह शनिवार को तीन शादी समारोह में गए थे। 2 बच्चे हैं। एक लड़की और एक लड़का। सेक्टर-7 के सड़क नंबर 12 में आवास है।