Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट हड़ताल पर बड़ी खबर: धनबाद सहायक श्रमायुक्त के सामने BSL प्रबंधन ने CITU की मांग की खारिज

09/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-news-on-Bokaro-strike-BSL-management-rejected-CITUs-demand-in-front-of-Dhanbad-Assistant-Labor-Commissioner
  • स्टील वर्कर्स फ़ेडरेशन के महामंत्री और एन.जे.सी.एस. सदस्य ललित मिश्रा बुधवार को बोकारो में सम्बोधित करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। मेडिकल जांच (Medical Checkup) के नाम पर ठेका मजदूरों की छंटनी करने के खिलाफ और लम्बित मांगों को लेकर सहायक श्रमायुक्त केन्द्रीय धनबाद कार्यालय में यूनियनों के साथ वार्ता हुई। इस्पात मजदूर मोर्चा (सीटू) के संयुक्त महामंत्री बीडी.प्रसाद और सचिव आर.एन. सिंह वार्ता में भाग लिए।

ये खबर भी पढ़ें : 10 जुलाई को पता चलेगा FSNL का नया मालिक कौन, SAIL में फैला है जाल

वार्ता के दौरान ठेका मजदूरों की ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार रखते हुए बी.डी.प्रसाद ने कहा कि ठेका मजदूरों की सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा ईएसआई अस्पताल (ESI Hospital) में मिलता है। ईएसआई हॉस्पिटल केन्द्र सरकार (ESI Hospital Central Government) द्वारा संचालित सरकारी हॉस्पिटल है।

ये खबर भी पढ़ें : श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने राज्य सरकारों की रिपोर्ट NHRC को भेजी, Amazon के श्रमिकों का भी जिक्र

इसलिए ठेका मजदूरों का मेडिकल जांच ईएसआई अस्पताल (ESI Hospital) में होगा। बोकारो जेनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) में ठेका मजदूरों का मेडिकल जांच प्रबंधन सिर्फ इसलिए करवाना चाहती है ताकि आसानी से ठेका मजदूरों को मनमानी तरीके से काम से हटा सके। सीटू ऐसा कभी नहीं होने देगा।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC और Employees Provident Fund Organization पर बाहर आई अंदर की बात

बी.डी प्रसाद ने कहा कि ठेका मजदूरों का मेडिकल जांच बोकारो जेनरल अस्पताल (Bokaro General Hospital) में करने के लिए तभी स्वीकार कर सकता है जब प्रबंधन ठेका मजदूरों और उनके आश्रितों को बोकारो जेनरल अस्पताल में सभी प्रकार की सुविधा दी जाए। साथ ही साथ मेडिकल जांच के आधार पर छंटनी करने के पूर्व ठेका मजदूर को सम्मानजनक मुआवजा देने का प्रावधान बनाना होगा। प्रबंधन प्रतिनिधि ने इसे अस्वीकार कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो इस्पात संयंत्र से बड़ी खबर, ब्लास्ट फर्नेस के वाटर टनल में उतरे DIC, दी ये सौगात

सीटू ने कहा-स्पष्ट है कि प्रबंधन की मंशा मेडिकल जांच (Medical Checkup) के नाम पर ठेका मजदूरों को मनमानी तरीके से सिर्फ छंटनी करना है। ठेका मजदूरों की ग्रेच्युटी सहित अन्य मांगों पर भी चर्चा की गई। परन्तु कोई निर्णय नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra Fair 2024: पुरी में प्रभु जगन्नाथ का दर्शन करने वालों की प्यास बुझाएगा राउरकेला स्टील प्लांट

सहायक श्रमायुक्त (केन्द्रीय) ने सलाह दिया है कि इस सम्बन्ध में बोकारो प्रबंधन (Bokaro Management) ईएसआईसी से बात कर यूनियन से मिलकर ठेका मजदूरों की मेडिकल जांच की समस्या हल करेगी। बोकारो प्रबंधन (Bokaro Management) की उदासीनता और संवेदनशीलता के कारण वार्ता विफल रही।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh News: पेशी की तारीख अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों की अब खैर नहीं, होगा एक्शन

बीडी प्रसाद ने कहा कि बोकारो के ठेका मजदूर अपनी मांगों के प्रति जागरूक हैं। मनमानी छंटनी करने की साज़िश के खिलाफ ठेका मजदूर 11 जुलाई की हड़ताल को सफल बनाने के लिए तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई टाउनशिप में हर संडे को मनेगा ‘कम्युनिटी ड्राइ-डे’

बुधवार दोपहर 1 बजे प्लांट के अन्दर ई.डी. बिल्डिंग के सामने ठेका मजदूरों द्वारा जुझारू प्रदर्शन किया जाएगा। शाम 5 बजे ठेका मजदूरों की विशाल सभा यूनियन द्वारा कूर्मिडीह गेट के समक्ष की जाएगी, जिसे स्टील वर्कर्स फ़ेडरेशन के महामंत्री और एन.जे.सी.एस. सदस्य ललित मिश्रा सम्बोधित करेंगे।
हड़ताल की तैयारी में हॉट स्ट्रीप मिल रेस्ट हाउस में ठेका मजदूरों की बड़ी सभा की गई। सभा को संगठन सचिव आरके गोराई ,देव कुमार,आर आर पन्ना, मनौवर, महेश प्रसाद सिंह ने सम्बोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें : Rath Yatra 2024: महाप्रभु का नेत्र उत्सव में दिखा नवयौवन रूप, रथयात्रा के लिए श्री जगन्नाथ तैयार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट में Management Trainees का इंडक्शन, SAIL के प्लांट में शुरू होगा कॅरियर
Next: BSP ने सेक्टर 6 के अनफिट ब्लॉक से 22 कब्जेदारों को किया बेदखल, खिड़की-दरवाजा तक उखाड़ा

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.