
- बोकारो जनरल हॉस्पिटल में कर्मचारी का उपचार चल रहा है। वार्ड 3ए में भर्ती हैं।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के कर्मचारी का रोड एक्सीडेंट हो गया है। ड्यूटी जा रहे कर्मचारी सेक्टर 12A में हादसे की चपेट में आ गए। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में कर्मचारी का उपचार चल रहा है। वार्ड 3ए में भर्ती हैं।
बताया जा रहा है कि बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आरएमपी के सीनियर टेक्नीशियन गुलाब राजवर सेक्टर 12 में ही रहते हैं। फर्स्ट शिफ्ट में ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक से निकले थे। शिव शक्ति स्वीट की दुकान के पास बाइक स्लिप हो गई। वह अनियंत्रित होकर गिर गए। कुछ पल के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया।
ड्यूटी जा रहे अन्य कर्मचारी तत्काल रुक गए। पूछताछ किया। घर वालों को सूचित किया। मौके पर पत्नी पहुंची और गुलाब को अपने साथ लेकर बोकारो जनरल हॉस्पिटल गईं। फिलहाल, सेहत ठीक बताई जा रही है। कोई गंभीर चोर नहीं लगी है। बातचीत कर रहे हैं। डाक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है। बताया जा रहा है कि जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी तरह का केस भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में भी हो चुका है। दो दिन पूर्व ब्लास्ट फर्नेस 8 के कर्मचारी अरुण पासवान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे थे। फायर ब्रिगेड मुख्यालय के आसपास ही बाइक स्लिप हो गई। इससे उनके कंधे में गंभीर चोट लगी। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इसलिए आप बाइक को नियंत्रित चलाएं, ताकि किसी तरह के हादसे से बचा जा सके।