
- गोरांई की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) में हादसा हो गया है। एक मजदूर हादसे की चपेट में आ गया है। दोनों पैर कट गया है। खबर लगते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। बोकारो जनरल हॉस्पिटल (Bokaro General Hospital) में उपचार किया जा रहा है।
कोक ओवन में एक दुर्घटना हुई है। रेल ट्रैक पर मेकॉन के कर्मचारी का दोनों पैर कट गया। हादसे के बाद तत्काल एम्बुलेंस बुलाई गई। जख्मी मजदूर को प्लांट मेडिकल ले जाया गया। बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे कोक ओवेन में कंचिंग लोको में ठेका कर्मी रघुनाथ गोरांई का दोनों पैर कट गया, उसे तुरंत इलाज हेतु OHS ले जाया गया। गोरांई की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
ये खबर भी पढ़ें: बर्खास्त 2600 बीएड शिक्षकों के जीवन में लौटी खुशियां, CM साय से मिलकर ये कहा