Breaking News: ड्यूटी जा रहे भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी का एक्सीडेंट, कंधे में गंभीर चोट

Breaking News Bhilai Steel Plant employee meets with a road accident serious shoulder injury
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 के मैकेनिकल डिपार्टमेंट के कर्मचारी अरुण कुमार पासवान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे थे।
  • बुधवार रात फायर ब्रिगेड मुख्यालय के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और अरुण सड़क पर दूर तक घसीटाते हुए चले गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट के मेन गेट के समीप सड़क हादसा हो गया है। ड्यूटी जा रहे कर्मचारी की बाइक स्लिप हो गई। दाहिनें हाथ के कंधे का मसल फट गया। हाथ खून से लहूलुहान हो गया।

राहगीरों ने मेन मेडिकल पोस्ट को सूचित किया। एम्बुलेंस पहुंची और जख्मी कर्मचारी को लेकर सेक्टर 9 हॉस्पिटल रवाना हो गई। प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इसके बाद एक्सरे आदि किया जाएगा। आशंका जताई जा रही है कि कंधा फ्रैक्चर हुआ हो सकता है। एक्सरे की रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा सकेगी। फिलहाल, परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-8 के मैकेनिकल डिपार्टमेंट के कर्मचारी अरुण कुमार पासवान नाइट शिफ्ट में ड्यूटी जा रहे थे। बुधवार रात फायर ब्रिगेड मुख्यालय के पास बाइक अनियंत्रित हो गई और अरुण सड़क पर दूर तक घसीटाते हुए चले गए। इसके बाद उन्हें होश नहीं था।

सेक्टर 9 हॉस्पिटल में डाक्टरों की टीम इलाज में जुटी हुई है। अरुण कुमार बातचीत कर रहे हैं। होश में हैं। वहीं, बीएसपी के उच्चाधिकारी भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।