
- पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक मृत्यु प्रमाण पत्र के सिर्फ 45 मामले लंबित हैं। वहीं, जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों की संख्या 274 है।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय की ढिलाई और लोगों की परेशानी का मामला सीटू ने उठाकर हड़कंप मचा दिया है। विभागीय कामकाज पर सवाल उठाने का असर हुआ है।
अब पूरी व्यवस्था को ही सेक्टर 9 हॉस्पिटल को हैंडओवर करने की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि एक माह के भीतर जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 से अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला इस्पात संयंत्र: न्यू प्लेट मिल ने जीती वित्त वर्ष 2024-25 की चैंपियन ट्रॉफी
Suchnaji.com में 7 अप्रैल की शाम को ‘Bhilai Steel Plant का जन्म-मृत्यु पंजीयन कार्यालय तोड़ रहा दम, 700 केस पेंडिंग, CGM को फुर्सत नहीं, ED से शिकायत’ शीर्षक से समाचार प्रसारित किया। समाचार को संज्ञान में लेकर जीएम केके यादव एक्शन में आए। सेक्टर 8 स्थित कार्यालय पहुंचे और वहां सभी रिकॉर्ड की जांच की।
सीटू के 700 केस पेंडिंग के दावे को गलत बताया। वहीं, सीटू का कहना है कि पंजीयन कार्यालय काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने किसी को बताया कि 700 केस पेंडिंग है। आपका नंबर कहां है, खुद तय कर लीजिए। कर्मचारी के दावे पर ही यकीन करते हुए सीटू ने 700 केस पेंडिंग होने की बात प्रेस रिलीज में की।
इधर-यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र सेक्टर 9 हॉस्पिटल से ही बनाए जाएंगे। 6-7 राउंड की वार्ता हो चुकी है। टीम दौरा कर चुकी है। अब फाइनल आदेश जारी होने वाला है। सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ही सारा रिकॉर्ड होता है। सेक्टर 8 कार्यालय से कामकाज को सुचारू रखना मुश्किल होता है।
पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक मृत्यु प्रमाण पत्र के सिर्फ 45 मामले लंबित हैं। वहीं, जन्म प्रमाण पत्र के लंबित मामलों की संख्या 274 है। इसमें नया प्रमाण पत्र, सुधार, पुराने जन्म प्रमाण पत्र के लिए अंग्रेजी/डिजिटल प्रमाण पत्र शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई महिला समाज की नई कार्यकारिणी गठित, इन्हें मिली जिम्मेदारी
जन्म प्रमाण पत्र आवेदन पत्र की उपलब्धता 500 संख्या है। मृत्यु प्रमाण पत्र आवेदन पत्र की उपलब्धता-1000 है। वित्त वर्ष 2024-2025 में जारी किए गए मृत्यु प्रमाण पत्र-1050 संख्या और जारी किए गए जन्म प्रमाण पत्र-2415 संख्या है।
ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र: बार और रॉड मिल का प्रोडक्शन 1.0 मिलियन टन पार, कटा केक