Suchnaji

CG Elections: आचार संहिता का पालन कराना भिलाई निगम कर्मचारियों को पड़ा भारी, भाजपा समर्थकों ने कर दी पिटाई, FIR

CG Elections: आचार संहिता का पालन कराना भिलाई निगम कर्मचारियों को पड़ा भारी, भाजपा समर्थकों ने कर दी पिटाई, FIR

-महापौर नीरज पाल ने कहा-शहर में भाजपाइयों की गुंडागर्दी  सहन नहीं की जाएगी। आरोपियों पर हो त्वरित कार्यवाही। निगम कर्मिचारियों से मारपीट करके प्रशासन पर हाथ उठाए गए हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आचार संहिता में सभी राजनीति प्रचार के होर्डिंग, बैनर, पोस्टर निकाले जा रहे है। प्रचार के लिए दीवारों पर लिखे श्लोगन भी मिटाए जा रहे हैं। आचार संहिता का पालन करते हुए निगम प्रशासन के आदेश पर निगम कर्मचारी ओवर ब्रिज के पास गए थे, जिसके साथ पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थकों ने मारपीट की।

इस मामले को लेकर भिलाई के महापौर नीरज पाल ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी जो अपनी ड्यूटी कर रहे थे, जो अपने कर्तव्य निभा रहे हैं। प्रशासन के आदेश का पालन कर रहे थे। ऐसे कर्मचारियों के साथ भाजपाइयों का मारपीट गालीगलौज करना, उन्हें धमकाना पूरी तरह से गलत है। यह सीधे-सीधे सरकारी काम में बाधा है। इस तरह की गुंडागर्दी भिलाई में नहीं चलेगी और ना ही हम चलने देंगे। लेकिन ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

ऐसे लोगों को सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण वातावरण वाले हमारे भिलाई शहर में सरकारी कर्मचारियों के साथ जो लोग आचार संहिता में गुंडागर्दी कर रहे हैं, ऐसे लोग पूरे शहर की जनता के लिए हानिकारक है। उन्होंने सिर्फ निगम के कर्मचारी पर नहीं बल्की प्रशासन पर हाथ उठाया है।

कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। पर वे नहीं जानते कि भिलाई और पूरे दुर्ग शहर में कानून व्यवस्था अभी भी कायम है। ऐसे असामाजिक तत्वों की दादागिरी हमारे शहर की जनता नहीं सहेगी।

भिलाई निगम के प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सागर दुबे ने कहा कि चाकू और डंडा लेकर मारपीट की। कुछ लोगों ने मुझे बचा लीजिए, वरना मेरी जान चली जाती। वहीं, कांग्रेसियों की तरफ से पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय व पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ आरोपितों की फोटो का पोस्टर वायरल किया जा रहा है।

शासकीय कार्य मे बाधा डालने वाले युवक गिरफ्तार

भिलाई नगर निगम के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक जोन 5 सेक्टर 7 में ओवर ब्रिज के नीचे पिलर में किये गये राजनैतिक प्रचार के दीवर लेखन की पोताई करने गये निगम के जोन अधिकारी कर्मचारियों के साथ गाली गलौज एवं हाथापाई करने वाले शंकर तथा उसके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *