Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG NEWS: सेंट्रल जेल में बंद MLA देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा ‘हम लीगली, पालिटिकली और हर ढंग से सरकार को देंगे जवाब
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

CG NEWS: सेंट्रल जेल में बंद MLA देवेंद्र यादव से मिलने पहुंचे सचिन पायलट, कहा ‘हम लीगली, पालिटिकली और हर ढंग से सरकार को देंगे जवाब

23/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
CG-NEWS-Sachin-Pilot-came-to-meet-MLA-Devendra-Yadav-in-Central-Jail-said-We-will-answer-the-government-legally-politically-and-in-every-way
  • सरकार अपनी कमी छिपाने बेगुनाह लोगों को बना रही शिकार।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित केन्द्रीय जेल में बंद भिलाई नगर के विधायक (Bhilai Nagar MLA) से सचिन पायलट मिलने पहुंचे। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) के प्रभारी और दिग्गज कांग्रेस नेता सचिन पायलट शुक्रवार को सेंट्रल जेल रायपुर पहुंचे। यहां बंद विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) से उन्होंने मुलाकात की। बलौदाबाजार घटना में चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें: अंतिम पेंशन योग्य वेतन पर नहीं, पेंशन फंड के कुल योगदान पर तय हो ईपीएस 95 Pension

सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार पिछड़े वर्गों की आवाज को दबाना चाहती है। इसके खिलाफ ही विरोध प्रदर्शन हुए थे। इस विरोध और प्रदर्शन में समाज के सारथी के तौर पर हमारे विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे थे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना: महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में ईपीएस 95 पेंशनभोगी मारने जा रहे मौके पर चौका

प्रदर्शन के दौरान बलौदाबाजार में हुई घटना सरकार की नाकामी और विफलता है। सरकार की पुलिस, खुफिया विभाग के रहते हुए इतनी बड़ी घटना होना प्रदेश सरकार की नाकामी है। उल्टे कमजोर वर्ग की आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: NTPC-SAIL: NSPCL से अक्षय पात्र फाउंडेशन को मिली फोर व्हीलर्स, इस महत्वपूर्ण काम में होगा उपयोग

सचिन पायलट ने कहा कि हम इसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। हम कानूनी और राजनैतिक दोनों रूप में लड़ाई लड़ेंगे। हमने जेल के अंदर बंद विधायक देवेंद्र (MLA Devendra Yadav) से भी इस बारे में चर्चा की है। विधायक देवेंद्र भी इसके लिए मजबूती से तैयार है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: NMDC नगरनार स्टील प्लांट को बेचने को लेकर आ गया बड़ा Update, कांग्रेस बोली-हर सूरत में बिक्री का करेंगे विरोध

सरकार अपनी कमजोरी छिपाने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल रही है। हमारे युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, NSUI के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को सरकार टॉर्गेट कर रही है। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष (CG PCC Chief) दीपक बैज व अन्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में हादसा: कार ने मारा टक्कर, एक गाय की मौत, 4 जख्मी, राहगीर भी चोटिल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, एससी-एसटी वेंडर्स के साथ बना ताना-बाना
Next: BIG BREAKING : भिलाई में कई ग्राम पकड़ायी हेरोइन, कार में इलेक्ट्रॉनिक तराजू लेकर कस्टमर सर्च कर रहे थे आरोपी, दुर्ग पुलिस ने ऐसे दबोचा

Related Stories

BAKS 16 Demands of SAIL BSL HRCF Employees (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL कर्मचारियों ने HRCF की 16 शिकायतों का खोला पिटारा, BAKS सदस्यों का हल्ला बोल

Azmat ali 23/08/2026
Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

BAKS 16 Demands of SAIL BSL HRCF Employees (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL कर्मचारियों ने HRCF की 16 शिकायतों का खोला पिटारा, BAKS सदस्यों का हल्ला बोल

Azmat ali 23/08/2026
Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.