Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका निहारते रहे भिलाई स्टील प्लांट, देखी दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका निहारते रहे भिलाई स्टील प्लांट, देखी दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी

21/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-Governor-Ramen-Deka-saw-hot-metal-in-Bhilai-Steel-Plant-the-worlds-longest-railway-track

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा कर उत्पादन गतिविधियों का किया निरीक्षण।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka) अपने एक दिवसीय प्रवास पर भिलाई पधारें। भिलाई आगमन पर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai STeel Plant) के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता तथा कार्यपालक निदेशकों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल रमेन डेका सर्वप्रथम संयंत्र के मेन गेट स्थित सुरक्षा उत्कृष्टता केन्द्र पहुंचे, जहां उन्हें सीआईएसएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया गया। संयंत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ सांसद विजय बघेल मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL DSP-ISP: दुर्गापुर स्टील प्लांट का स्वतंत्रता दिवस बना खास, शहीद कर्मचारियों को ऐसे किया याद

रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में 31 जुलाई 2024 को शपथ ग्रहण किया। वे मूलतः असम के निवासी हैं। राज्यपाल रमेन डेका ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का दौरा कर उत्पादन गतिविधियों का निरीक्षण किया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSP: भिलाई इस्पात संयंत्र में ‘गुणवत्ता-2024’ Plant-level Workplace Management Project प्रतियोगिता में इन टीमों ने झटके पुरस्कार

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने संयंत्र के मॉडेक्स इकाइयों ब्लास्ट फर्नेस-8, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 और यूनिवर्सल रेल मिल के प्रचालन में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस-8 में हॉट मेटल उत्पादन, एसएमएस-3 में क्रूड स्टील उत्पादन, यूआरएम में विश्व की सबसे लंबी 130 मीटर रेल की रोलिंग और 260 मीटर वेल्डेड रेल पैनल की लोडिंग प्रक्रिया को नजदीक से देखा।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: प्लेट मिल के अधिकारियों-कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

संयंत्र भ्रमण के दौरान राज्यपाल के साथ सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कोरबा-अम्बिकापुर और गढ़चिरौली-बीजापुर-बचेली तक नई रेल लाइन पर बड़ी खबर, सीएम ने पीएम को कहा-थैंक्यू

इधर-दुर्ग में शामिल हुए इन कार्यक्रमों में

दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर देते हुए पर्यावरण संर्वधन के लिए सभी से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल मेडिक्लेम स्कीम नवीनीकरण की तारीख फिर बढ़ी, अब 25 अगस्त तक करें आवेदन

राज्यपाल डेका आज लोक निर्माण विभाग के सभाकक्ष में आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उक्त आशय के विचार व्यक्त किया। राज्यपाल ने जिले में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने तिरंगे के साये में उत्पादन बढ़ाने और लाभ उठाने का दिया मंत्र

उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के अलावा सामाजिक हितों के लिए जिले में किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सुनिश्चित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election 2024: महाराष्ट्र और झारखंड में 26 नवंबर के पहले हो जाएगा विधानसभा चुनाव, जानें बड़ी वजह

कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से इसका लाभ जन-जन तक पहुंचता है। उन्होंने अधिकारियों को दायित्वों का निर्वहन कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की भावना से करने कहा।

ये खबर भी पढ़ें: Assembly Election Update: झारखंड और महाराष्ट्र में अभी क्यों नहीं हो रहे चुनाव, खुला राज

राज्यपाल ने अधिकारियों से एजेण्डावार 20 विषयों पर विचार-विमर्श किया। साथ ही इस पर प्रशासनिक अधिकारियों से सुझाव आमंत्रित किया। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में जल संरक्षण एवं जागरूकता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, स्वच्छता एवं जीवनशैली, बेहतर जीवन के लिए योग, टी.बी. उन्मूलन, लिंग अनुपात एवं बालिका शिक्षा, अनाथ बाल श्रम शिक्षा, एकीकृत पुस्तकालय, सामाजिक एवं नैतिक विकास, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विरासत, असहाय एवं परित्यक्त वरिष्ठ नागरिक, भिखारियों का पुनर्वास, एसएचजी आजीविका, नशा-मुक्ति एवं दुरुपयोग मुक्त नशा, सहकारिता संवर्धन, आदिवासी एवं वनवासी विकास, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता एवं प्रवर्तन, रेड क्रॉस सोसायटी की उपलब्धियों के संबंध में पॉवर पांइट प्रेसेन्टेशन के माध्यम से महामहिम को अवगत कराया। कलेक्टर ने राज्य सरकार द्वारा सामाजिक हितों पर किए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ जिले की विकासात्मक गतिविधियों से भी अवगत कराया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: धार्मिक स्थल पर अभद्रता और कर्मचारी की मौत पर डायरेक्टर इंचार्ज का खटखटाया दरवाजा

बैठक में संभागायुक्त एसएन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, वनमंडलाधिकारी चंद्रशेखर परदेशी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशनभोगियों के लिए Digital Empowerment, Ease of Living पर ताज़ा खबर

एक पेड़ मां के नाम पर राज्यपाल रमेन डेका ने लगाया कचनार का पौधा

राज्यपाल रमेन डेका दुर्ग प्रवास के दौरान आज तितुरडीह स्थित कृष्ण कुंज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कचनार के पौधे का रोपण किया। विधायक गजेन्द्र यादव ने भी जामुन का पौधा लगाया।

ये खबर भी पढ़ें: दलाल बीएसपी आवासों का ताला तोड़कर चला रहे किराए पर, 28 अनफिट ब्लॉक्स खाली

इस अवसर पर संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, डीएफओ चंद्रशेखर परदेशी, अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला, एसडीएम दुर्ग मुकेश रावटे उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Minimum Pension: 7500 रुपए पेंशन, सब्सिडी, ईपीएफओ, मोदी सरकार और गुस्साए पेंशनर्स

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत बंद: भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक भी रहे शामिल, पढ़िए एससी-एसटी आरक्षण, क्रीमीलेयर पर रिपोर्ट
Next: एनएमडीसी स्टील लिमिटेड का पहला प्रमुख उत्पादन बना मील का पत्थर

Related Stories

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

SAIL-SEFI Meeting Update Discussions held Regarding the New Township, Multi-Story Buildings, Flats, and Encroachers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: सेल के सभी प्लांट में बनेगी नई टाउनशिप, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग, फ्लैट में रहेंगे कार्मिक, बाउंड्री से बाहर होंगे कब्जेदार

Azmat ali 03/09/2026
Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.