Skip to content
30/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhattisgarh News: नक्सल प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा ब्याज रहित ऋण, यहां लगाइए फोन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Chhattisgarh News: नक्सल प्रभावित जिलों के विद्यार्थियों को मिलेगा ब्याज रहित ऋण, यहां लगाइए फोन

29/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarh-News-Students-of-Naxal-affected-districts-will-get-interest-free-loan

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी आतंक (Maoist terror) से प्रभावित जिलों में कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा (Technical and Vocational Higher Education) के बेहतर अवसर दिलाने के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने इन जिलों में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ’मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना’ के तहत लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके लिए विशेष अभियान चलाने कहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Monkey Pox को लेकर अलर्ट, एडवाइजरी जारी, पढ़िए जानलेवा वायरस के बारे में

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राज्य के अन्य जिलों के कलेक्टरों को भी कमजोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों के बच्चों को भी तकनीकी एवं व्यावसायिक उच्च शिक्षा के लिए एक प्रतिशत के ब्याज दर पर दी जा रही ऋण सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश भी दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: कहने को इंटरनेशनल तालपुरी कॉलोनी, हालात नर्क से बदतर, सांसद जी दीजिए ध्यान…

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने बताया कि मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के संचालन के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। इस योजना के अंतर्गत डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के 35 तकनीकी एवं अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों को शामिल किया गया है। योजना में ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा रूपये 4 लाख निर्धारित है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट सेल की सभी इकाइयों में निकला आगे, ब्लास्ट फर्नेस में बायोचार इंजेक्शन शुरू

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा ऋण ब्याज अनुदान योजना के तहत तकनीकी शिक्षा एवं अन्य व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेशित ऐसे छात्रों को, जिनके परिवारों की वार्षिक आय 2 लाख से कम है, उनको मोरेटोरियम अवधि के पश्चात ऋण किश्तों के नियमित भुगतान की स्थिति में केवल एक प्रतिशत की दर से ब्याज देय होगा। शेष ब्याज की राशि का भुगतान राज्य शासन द्वारा सीधे संबंधित बैंक को किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Sector News: SAIL के सभी प्लांट, टिस्को, जिंदल, इस्सार, NMDC के एक्सपर्ट का भिलाई में जमावड़ा, बनेगा रोडमैप

राज्य के माओवादी आतंक प्रभावित जिले बस्तर, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जशपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, कोरिया, नारायणपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बालोद, सुकमा, कोण्डागांव एवं बलरामपुर जिले के छात्रों को ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: बिजनेस आइडिया: 80 हजार खर्च, 20 हजार सब्सिडी मिली, मिर्ची ने कराई शुद्ध बचत डेढ़ लाख की

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित शर्तों में छात्र को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। छत्तीसगढ़ राज्य में स्थापित तथा सक्षम प्राधिकारी (यथा एआईसीटीई, यूजीसी) मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम प्रवेशित हो। अधिकतम पारिवारिक आय रूपये 2 लाख होनी चाहिए, जो कि सक्षम अधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र द्वारा प्रमाणित होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: नेशनल कान्क्लेव फॉर सीपीएसइज में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र

योजना के अंतर्गत ब्याज अनुदान के लिए शिक्षा ऋण की अधिकतम सीमा रूपये 4 लाख है। ब्याज अनुदान का लाभ लेने के लिए नियमित रूप से ऋण किश्तों का भुगतान अनिवार्य है। ड्राप ऑउट एवं निष्कासित छात्र इस योजना के लाभार्थी नहीं बने रहेंगे किन्तु चिकित्सीय कारणों से एक वर्ष की अधिकतम सीमा तक अध्ययन में रूकावट होने की दशा में पात्रता बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा लाभ

योजना के अंतर्गत बीई/बीटेक, एमई, एम टेक, डी आर्क, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, एमसीए, एम.बी.ए, डीई, बी.पी.एड, एमपीएड, पी.जी.डी.सी.ए., बी.एच.एम.एस., बी.ए.एम.एस, बी.एन.वाई.एस, बी.एन.एस., बी.यू.एम.एस, वी.एफ.एस.सी., बी.टेक डेयरी, बी.एग्री, बी.डी.एस, एमडीएस, एमबीबीएस, बीव्हीएससी, बीएससी नर्सिंग बेसिक तथा पोस्ट बेसिक, बी. फार्मा, एम फार्मा, डी फार्मा, डिप्लोमा इन मॉर्डन आफिस मेनेजमेंट, डिप्लोमा इन इंटीरियर डेकोरेशन एण्ड डिजाइन, डिप्लोमा इस कास्टयूम डिजाईन एण्ड ड्रेस मेकिंग, बीएड, डीएड, एमएड, के पाठ्यक्रमों में अध्ययन के लिए योजना का लाभ लिया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

यहां से लीजिए अधिक जानकारी

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-2331231 सम्पर्क तथा वेबसाइट http://www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पर अवलोकन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पेंशन आवेदन पर बड़ी खबर, सारी झंझटों से बचाएगा फॉर्म 6-ए, पढ़िए क्या है ये
Next: भारतीय इस्पात सम्मेलन 2024: देशभर से जुटे स्टील सेक्टर के एक्सपर्ट, ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी का खोजेंगे तरीका

Related Stories

SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026

You May Have Missed

SAIL Receives Top Employer Certification Secures Two Global Workplace Certifications Simultaneously
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL को मिला ‘टॉप एम्प्लॉयर’ सर्टिफिकेशन, एक साथ दो वैश्विक कार्यस्थल प्रमाणपत्र हासिल

Azmat ali 30/08/2026
CITU speaks on the Nepal disaster and makes a major demand of the Indian government
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नेपाल आपदा पर सीटू ने ये कहा, भारत सरकार से कर दी बड़ी मांग

Azmat ali 29/08/2026
Bhilai Township Buzz regarding the Simplification of the Land Monetization Scheme Township Residents hopeful for Relief
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: लैंड मोनेटाइजेशन स्कीम के सरलीकरण की सुगबुगाहट, टाउनशिपवासियों को राहत की उम्मीद

Azmat ali 29/08/2026
Pahadi Themed Teej Milan and Enthusiastic Ramp Walk Sarita Sahu and Neha Singh Crowned Teej Queens
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

पहाड़ी थीम से सजा तीज मिलन, रैंप वॉक में उत्साह; सरिता साहू और नेहा सिंह बनीं तीज क्वीन

Azmat ali 29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.