Skip to content
18/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO News: कर्मचारियों के PF का अंशदान जमा न करने पर भयंकर Penalty, ऐसे बचे, नहीं तो लंबे से नपेंगें
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO News: कर्मचारियों के PF का अंशदान जमा न करने पर भयंकर Penalty, ऐसे बचे, नहीं तो लंबे से नपेंगें

03/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPFO-News-Penalty-for-not-depositing-PF-contribution-of-employees-avoid-this-otherwise-you-will-suffer-for-a-long-time
  • EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं और एंप्लॉयर पोर्टल पर क्लिक करें।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। देरी से जमा किए EPF देय पर डेमैजेस और ब्याज के बारे में @Suchnaji.com News आपको डिटेल में बताएगा।
भविष्य निधि कानून के अंतर्गत उद्योगों और प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों को PF, पेंशन, बीमा अंशदान व प्रशासनिक प्रभार वेतन माह के बाद अगले महीने की 15 तारीख तक जमा करने होते हैं। प्रत्येक नियोक्ता के लिए यह जानना अनिवार्य है कि माह की 15 तारीख तक अंशदान व अन्य प्रभार जमा कर दें।

ये खबर भी पढ़ें : ईपीएस 95 पेंशन: मोदी-EPFO से एलर्जी पर करारा जवाब, पढ़िए रिपोर्ट

विलम्ब से जमा किए गए Dues पर डैमेजेस और ब्यास का प्रावधान है। डैमेजेस एक पेनाल्टी है। यह पेनाल्टी विलंब की अवधि पर निर्भर करती है। दो माह से कम के विलंब पर पेनाल्टी की दर 5% है। दो माह या अधिक लेकिन चार माह से कम पर 10% है। चार माह या अधिक लेकिन छह माह से कम पर 15% पेनाल्टी लगती है। जबकि छह माह या उससे अधिक है तो पेनाल्टी 25% देय होती है। इसके अतिरिक्त धारा 7Q के तहत 12% ब्याज भी देय होता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO Update: क्या आपके ठेकेदार ने PF नहीं किया जमा, ऐसे निकालें अपने हक की कमाई

डैमेजेस और ब्याज की EPFO के यूनिफाइड पोर्टल (Unified Portal of EPFO) पर आप स्वयं देख सकते हैं और नियोक्ताओं को उसे जमा करना होता है। आप EPFO की वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाएं और एंप्लॉयर पोर्टल (Employer Portal) पर क्लिक करें। फिर पोर्टल में लॉगिन करें। Payment Tab में जाकर ECR Return Filling पर क्लिक करें।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Pension: मोदी सरकार की अब घेराबंदी, मंत्री को ही घेरा पेंशनभोगियों ने

वहां पर view/pay 7Q/14B Challan पर क्लिक करें। वहां पर दिए गए विवरण Presentation Date, Delay in Days आदि की जांच स्वयं कर लें। अब आप भुगतान के लिए उचित विकल्प को चुनें। आप ब्याज का भुगतान या डैमेजेस का भुगतान या दोनों का भुगतान विकल्प को चुन सकते है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS सदस्यों को हायर पेंशन देना मुश्किल, पेंशनभोगी ने खुद खोला राज

फिर प्रिप्रेयर चालान पर क्लिक करें। चालान बनने के बाद Pay बटन पर क्लिक करें और भुगतान तुरंत करें। ध्यान रखें यदि चालान का भुगतान उस तारीख को नहीं किया जाता है तो यह स्वत: निरस्त हो जाता है। यदि कोई प्रतिष्ठान इस प्रक्रिया के अनुसार स्वत: डैमेजेस का भुगतान नहीं करता है तो EPFO के सहायक आयुक्त या उसके ऊपर के अधिकारी अधिनियम की धारा 14B के तहत सुनवाई का अवसर देते हुए डैमेजेस और ब्याज का निर्धारण आदेश जारी करते है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organization: पेंशनभोगियों का दर्द दूर करने 1 माह का महा अभियान शुरू

आयुक्त द्वारा निर्धारित ड्यूज को EPF अधिनियम की संगत धाराओं के अंतर्गत वसूल किया जाता है। सभी नियोक्ता ध्यान दें रखें कि समय पर EPF अंशदान जमा न करना उनके लिए बहुत महंगा पड़ता है। हमारा सभी संस्थाओं के नियोक्ताओं से निवेदन है कि वह अपना समस्य EPF देय माह की 15 तारीख तक अवश्य जमा कराए।

अपने कर्तव्य का पालन करते हुए 12% ब्याज एवं 25% तक पेनाल्टी देने से बचें। समय से PF जमा करके आर्थिक एवं कानूनी समस्याओं से भी बचें और अपने कामगारों के भविष्य को सुरक्षित करने में सहयोग करें।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPFO की इस सौगात का उठाइए फायदा, वरना लूट लेंगे कंपनी वाले

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Job Alert: Gov Job की तैयारी करने वालों की बल्ले-बल्ले, 4500 Post, 40 हजार Salary
Next: रथयात्रा मेला 2024: रायपुर से पुरी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, भक्तों का बड़ी राहत

Related Stories

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026

You May Have Missed

Big Breaking News Preparations underway for VRS again at Steel Authority of India Limited
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Exclusive News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में फिर से आ रहा VR, हो जाएं तैयार

Azmat ali 17/08/2026
Criminal Arrested for Threatening Pssersby with a knife in Bhilai Township
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई टाउनशिप में चाकू लहराकर धमका रहा था राहगीरों को, गिरफ्तार

Azmat ali 17/08/2026
SAIL Bhilai Steel Plant A single slogan echoed at Blast Furnace 7 saving lives, from home to the plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Steel Plant: ब्लास्ट फर्नेस 7 में गूंजा एक ही नारा, घर से प्लांट तक बस जान बचाना

Azmat ali 17/08/2026
After NEET, the UGC-NET exam will now be held again NTA fails once more SFI demands the government dissolve the NTA
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

NEET के बाद अब UGC-NET की परीक्षा होगी दोबारा, NTA एक बार फिर विफल, SFI बोला-NTA को समाप्त करे सरकार

Azmat ali 17/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.