
SAIL BSP से 1, CMO से 3, DSP से 1, ASP से 1, VISL से 2, कोलियरी से 3 अफसर जबरन रिटायर कर दिए गए हैं।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। केंद्र सरकार की नीतियों को आधार बनाकर स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) प्रबंधन ने 11 अधिकारियों को कंपनी से बाहर कर दिया है। जबरन रिटायर कर दिया गया है।
खास बात यह है कि इसकी जद में कर्मचारियों को नहीं लाया गया है। फिलहाल, कर्मचारियों को राहत दी गई है। दावा किया जा रहा है कि बोकारो स्टील प्लांट से किसी भी अधिकारी को जबरन रिटायर नहीं किया गया है। लिस्ट में सेल बीएसएल का नाम नहीं है। इसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
SAIL से Premature Retirement की जद में BSP, CMO, DSP, ASP VISL Colliery के अधिकारी आए हैं। नॉन फरफॉर्मेंस के आरोप में जबरन रिटायर किए गए अधिकारियों को बचाने की कोशिश में सेफी जुट गया है।
SAIL BSP से 1, CMO से 3, DSP से 1, ASP से 1, VISL से 2, कोलियरी से 3 अफसर जबरन रिटायर किए गए हैं। अधिकारियों का नाम क्या है, यह अब तक सार्वनिक नहीं किया जा सका है। कुछ अधिकारियों का नाम सामने आ चुका है। किस विभाग के अधिकारी पर गाज गिरी, यह जानने के लिए हर तरफ फोन घनघनाए जा रहे हैं।
कर्मचारी यूनियन नेता भी सक्रिय हो गए हैं। उनका कहना है कि सरकार की मंशा तो पहले से ही जाहिर थी। अब अधिकारियों को इसके लपेटे में लिया गया है। जल्द ही कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाने का दौर शुरू हो सकता है। इसलिए सेल प्रबंधन के इस फैसले के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।