Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Good News : दुर्ग में स्टेट लेवल पर रेडक्रॉस मीट, इंडियन सोसाइटी के लिए बनेगी सब-कमेटी, जानें बहुत कुछ

31/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
good-news-red-cross-meet-at-state-level-in-durg-sub-committee-to-be-formed-for-indian-society-know-a-lot

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग जिले में पहली बार स्टेट लेवल पर जूनियर रेडक्रॉस मीट (State Level Junior Red Cross Meet) का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिले से करीब तीन सौ जूनियर, यूथ रेडक्रॉस और काउंसलर्स के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (Indian Red Cross Society) के लिए उप समिति का गठन भी किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: बिजनेस आइडिया: 80 हजार खर्च, 20 हजार सब्सिडी मिली, मिर्ची ने कराई शुद्ध बचत डेढ़ लाख की

दुर्ग कलेक्टर और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी (Durg Collector and Indian Red Cross Society) की दुर्ग जिला अध्यक्ष ऋचा प्रकाश चौधरी (Durg District President Richa Prakash Chaudhary) ने बीते दिनों समय-सीमा की बैठक के दौरान जिले में 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक होने वाली पहली राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 (First State Level Junior Red Cross Meet 2024) की जानकारी दी। उन्होंने आगामी इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी मीट के लिए सब कमेटी गठित किए जाने दुर्ग जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: नेशनल कान्क्लेव फॉर सीपीएसइज में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के डायरेक्टर पर्सनल का मंत्र

पहली स्टेट लेवल जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 (State Level Junior Red Cross Meet 2024) के लिए दुर्ग जिले में प्रपोज्ड कार्य योजना बनाई गई है। इसके अंतर्गत सबसे पहले दल प्रभारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। कैंप में उपस्थित प्रतिभागियों को आवास की सुविधा दी जाएगी। कैंप स्थल में रेडक्रॉस के अफसर और कर्मचारी, मेंबर्स के लिए स्वीच कॉटेज को डेवलप किया जाएगा। कैंप के सभी प्रशिक्षणार्थियों के लिए लंबे-चौड़े डोम को डेवलप किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: UPS की तरह EPS 95 पेंशन की मांग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-श्रम मंत्री को 7500 रुपए न्यूनतम पेंशन की चिट्ठी

एक्सपर्ट कराएंगे इवेंट्स

इसी तरह से कल्चरल इवेंट (Cultural Event) और कई कॉम्पिटिशन (Competition) भी आयोजित किए जाएंगे। इसके सफल आयोजन के लिए प्रभारियों और निर्णायक दलों का भी गठन किया जाएगा। निर्णायक उस फील्ड के विशेषज्ञ को रखा जाएगा। हर तरह की ट्रेनिंग और वर्कशॉप राज्य शाखा एवं जिले में मौजूद प्रशिक्षकों के द्वारा दी जाएगी। साथ ही रेडक्रॉस की हिस्ट्री, सांगठनिक ढांचा और रेडक्रॉस की गतिविधियों के विषयों पर प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन कैलकुलेशन को लेकर नई बात, ऐसा हो फॉर्मूला

सभी प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान ही एक किट दिया जाएगा। इस किट में कैंप से रिलेटेड बुक्स, पैन, बैच, कैप, स्कार्फ, गॉगल रहेगा। कैंप स्थल पर ही करीब 30 स्टॉल का निर्माण किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ शासन के कई विभाग के द्वारा प्रदर्शनी, मॉडल आदि को तैयार किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन मंत्रालय से बड़ी खबर, 60 लाख कर्मचारियों ने CPGRAMS का उठाया फायदा, अब 21 दिन में रिजल्ट

ले जाएंगे IIT, कराएंगे मैत्रीबाग का दीदार

हॉस्पिटल के लिए कैंप स्थल परिसर (Camp Site Complex) में अस्थाई रूप अलॉट किया जाएगा। इस हॉस्पिटल में चौबीस घंटे हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम तैनात रहेगी। प्रतिभागियों को दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant), मैत्रीबाग, IIT भिलाई सहित जिले आसपास दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए टीम भी बनाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: बिजली, पानी और आवास की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाने का आदेश, जिम्मेदारी तय

चलेगा स्वच्छता सेवा कार्यक्रम

इस इवेंट के अंतर्गत कैंप में सभी प्रतिभागियों, रेडक्रॉस के अफसरों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्ग सिटी में निश्चित स्थानों पर स्थानीय निकाय के सहयोग से स्वच्छता सेवा कार्यक्रम पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रेडक्रॉस की टीम एवं स्थानीय निकाय के अफसरों और कर्मियों के द्वारा संचालन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

इन पर करेंगे अवेयर

रेडक्रॉस का हिस्ट्री सांगठन, गतिविधियां, प्राथमिक उपचार, ट्रैफिक रूल, एड्स जागरुकता, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न मुद्दों पर ट्रेनिंग और वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। जिले से करीब तीन सौ जूनियर, यूथ रेडक्रॉस एवं काउंसलर भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई में हेरोइन का नशा, पुलिस ने 6 ग्राम हेरोइन संग सौदागर को दबोचा

ये रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम.भार्गव, दुर्ग जिला पंचायत के CEO अश्वनी देवांगन, दुर्ग नगर निगम के कमिश्नर लोकेश चंद्राकर, रिसाली नगर निगम की कमिश्नर मोनिका वर्मा, भिलाई चरोदा नगर निगम के कमिश्नर दशरथ राजपूत, दुर्ग के SDM हरवंश सिंह मिरी, संयुक्त कलेक्टर मुकेश रावटे, विरेंद्र सिंह, सभी SDM, सभी जनपद पंचायतों के CEO, नगरीय निकायों के CMO सहित सभी डिपार्टमेंट के जिला प्रमुख अफसर मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में ऊर्जा स्थल पार्क, ओपन जिम में कर्मचारी बनाएंगे सेहत

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Next: बीएसपी के 9 अधिकारी, 70 कर्मचारी सेवानिवृत्ति

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.