Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बायोमेट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी, गैर हाजिरी से कटेगा वेतन, तनाव से एक कर्मी का ब्लड प्रेशर हाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बायोमेट्रिक पंचिंग में गड़बड़ी, गैर हाजिरी से कटेगा वेतन, तनाव से एक कर्मी का ब्लड प्रेशर हाई

24/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Irregularity-in-biometric-punching-salary-will-be-deducted-due-to-absenteeism-blood-pressure-of-an-employee-high-due-to-stress
  • सीटू की टीम मिली रेल मिल के सीजीएम से। समस्याओं के समाधान की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) में बायोमेट्रिक को लेकर नया बवाल शुरू हो गया है। बायोमेट्रिक पंचिंग में हो रही है गड़बड़ी से कर्मचारियों को गैर हाजिर बता दिया गया है, जिससे उनका वेतन कटने का खतरा मंडरा गया।

ये खबर भी पढ़ें: भारत बंद लाइव: देशभर में दिख रहा असर, स्कूल, इंटरनेट सेवाएं बंद, भिलाई में रैली, पटना में लाठीचार्ज

अभी भी संयंत्र के अधिकांश विभागों से यह शिकायत आ रही है कि कर्मियों द्वारा दोनों समय बायोमेट्रिक आधारित उपस्थिति (Biometric Based Attendance) दर्ज करने हेतु पंचिंग करने के बाद भी सिंगल पंच दिख रहा है। प्रबंधन जल्द से जल्द प्रोग्रामिंग (Programming) सुधार लेने की बात कर रहा है। किंतु उच्च प्रबंधन के स्तर पर कोई बातचीत नहीं है। इस सबके बीच रेल मिल में लगातार हो रहे गड़बड़ी को लेकर आज सीटू की मिल जोन की टीम रेल मिल के मुख्य महाप्रबंधक से मुलाकात किया।

ये खबर भी पढ़ें: अंतिम पेंशन योग्य वेतन पर नहीं, पेंशन फंड के कुल योगदान पर तय हो ईपीएस 95 Pension

सभी विषयों को सिलसिलेवार उनके समक्ष प्रस्तुत किया। कुछ विषयों पर ठोस कदम उठाने का आश्वासन तो मिला। किंतु स्थितियां कब तक दुरुस्त होगी, अभी भी स्पष्ट नहीं है। इस बैठक में रेल मिल के कार्मिक अधिकारी भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना: महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड में ईपीएस 95 पेंशनभोगी मारने जा रहे मौके पर चौका

कुछ कर्मियों का वेतन कटने से बाल-बाल बचा

तीन दिन पहले यह बात सीटू के संज्ञान में आई कि कुछ कर्मियों का जुलाई महीने का सिंगल पंच को दुरुस्त नहीं किया जा सका, जिसके कारण 1 सितंबर को मिलने वाले वेतन में 3:30 घंटे का हाजिरी का पैसा कट जाएगा। छानबीन करने पर पता चला कि ऐसे लगभग 27 से ज्यादा कर्मी है, जिनका 3:30 घंटे की सैलेरी कटने वाली है।

ये खबर भी पढ़ें: NTPC-SAIL: NSPCL से अक्षय पात्र फाउंडेशन को मिली फोर व्हीलर्स, इस महत्वपूर्ण काम में होगा उपयोग

इस संदर्भ में कर्मी स्वयं भी कार्मिक अधिकारी से मिले थे। किंतु स्थिति जस की तस थी, जिसके कारण कर्मी आक्रोशित हो रहे थे। इसीलिए आज सीटू की टीम मुख्य महाप्रबंधक से समय लेकर उनसे मिलने पहुंची। बैठक में कार्मिक अधिकारी ने बताया कि इस महीने की स्थिति को दुरुस्त कर लिया गया है। किसी का वेतन नहीं कटेगा अर्थात कुछ कर्मियों का वेतन कटने से बाल बाल बचा।

ये खबर भी पढ़ें: BIG BREAKING: NMDC नगरनार स्टील प्लांट को बेचने को लेकर आ गया बड़ा Update, कांग्रेस बोली-हर सूरत में बिक्री का करेंगे विरोध

नजर हटी और दुर्घटना घटी वाले कहावत पर चल रही है हाजिरी

सीटू ने ऐसे आधे अधूरे प्रोग्राम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उच्च स्तर पर बैठे कुछ अधिकारियों की जिद के चलते यह स्थिति निर्मित हुआ है। अन्यथा दो से तीन माह तक ट्रायल लेकर पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद इस सिस्टम को लागू किया जा सकता था। किंतु ऐसा ना होने के कारण लगातार परेशानियां सामने आ रही है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में हादसा: कार ने मारा टक्कर, एक गाय की मौत, 4 जख्मी, राहगीर भी चोटिल

सीटू ने कहा कि सभी कर्मियों को हर दिन अपनी हाजिरी देखना जरूरी है। अन्यथा नजर हटी और दुर्घटना घटी वाले कहावत के तर्ज पर हाजिरी गड़बड़ हो जाएगी और कभी भी इसका विपरीत असर हमारे वेतन पर पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें: जंगल सफारी में तितलियों पर 24 अगस्त को खास इवेंट वॉक और टॉक

एक कर्मी ने कहा टेंशन से शुरू हो गया है मेरा ब्लड प्रेशर

सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि इस सिस्टम में सबसे मजाक बात किया है कि ट्रायल लिए बिना ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम को लागू कर दिया गया। लागू होने वाले दिन से ही जहां एक तरफ ईडीपीआर एवं ओलम्स को बंद कर दिया गया। वहीं, पहले महीने से ही आधे अधूरे सिस्टम से ले रहे हाजिरी को वेतन के साथ जोड़ दिया गया और कर्मचारी टेंशन में आने लग गए।

ये खबर भी पढ़ें: पिछले 1 साल में भारत में 7.3 करोड़ इंटरनेट, 7.7 करोड़ ब्रॉडबैंड ग्राहक बढ़े, 119.9 करोड़ टेलीफोन उपभोक्ता

बैठक में मौजूद एक साथी ने कहा कि मैं अभी तक ब्लड प्रेशर का मरीज नहीं था। किंतु जो टेंशन रोज-रोज पैदा किया जा रहा है, उसके दौरान जब मैं व्यावसायिक स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र में वार्षिक नियमित जांच हेतु पहुंचा तो डॉक्टर ने जांच पश्चात कहा कि आपको ब्लड प्रेशर की शिकायत शुरू हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका बुधवार को घंटो गुजारेंगे भिलाई स्टील प्लांट में

ड्यूटी शुरू होने के समय लोको मूवमेंट बंद करने के संदर्भ में मिला आश्वासन

रेल मिल के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि वे ट्रैफिक डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारियों से बात करेंगे कि ड्यूटी शुरू एवं खत्म होते समय रोड के ऊपर से गुजरने वाली रेल पटरी पर लोको मूवमेंट को बंद रखें, ताकि कर्मी निश्चिंत होकर बायोमैट्रिक अटेंडेंस लगाने के लिए आ जा सके।

ये खबर भी पढ़ें: विश्व मच्छर दिवस 2024: एक मच्छर इंसान को बीमार बना देता है, Bhilai Township में निकली रैली

ज्ञात हो कि ड्यूटी शुरू होने एवं खत्म होने के समय संयंत्र के अंदर लगातार लोको मूवमेंट जारी है, जिसके कारण अव्यवस्था पैदा हो रही है। इसकी शिकायत संयंत्र स्तर पर उच्च प्रबंधन को किया जा चुका है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हाथ-पैर तोड़ने वाली सड़कें, इंटक नेताओं संग सीजीएम खुद पहुंचे गड्ढे देखने

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: कोल इंडिया: Coal Mine Safety Report Portal पर बड़ी खबर
Next: बीएसपी खेल प्रतिभा सम्मान: राज्य-राष्ट्र स्तर पर जीते 6 स्वर्ण, 9 रजत व 26 कांस्य पदक

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.