
- पूर्व विधायक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर कुम्हारी टोल प्लाज़ा को बंद करने की मांग की।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा कुम्हारी टोल प्लाज़ा (Kumhari Tollplaza) पर शामत आ गई है। इसका बंद होना तय है। मियाद बीतने के बाद भी वाहन चालकों से वसूली जारी है। यह मामला अब केंद्रीय परिवहन मंत्री के पास पहुंच गया है। लगातार मोर्चा खोलने का असर यह हुआ कि मंत्री जी को बोलना पड़ा किया जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें: किरायेदारों की पूरी कुंडली मकान मालिक देंगे थानेदारों को
AICC राष्ट्रीय सचिव और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का संघर्ष रंग ला रहा है। Vikas Upadhyay ने छत्तीसगढ़ में टोल लूट के खिलाफ जंग छेड़ी थी। लगातार जन आंदोलन चला रहे थे, जो अब लड़ाई रंग लाने वाली है।
ये खबर भी पढ़ें: कोर्ट का डिप्टी रजिस्ट्रार साढ़े 3 लाख की रिश्वत लेते धराया
पूर्व विधायक नागपुर पहुंचे
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाज़ा को बंद करने की मांग की। उन्हें बताया गया कि संसद में दिए गए उनके बयान (60 किमी के भीतर दो टोल नहीं) के बावजूद छत्तीसगढ़ में नियमों की अनदेखी हो रही है और कुम्हारी टोल में वर्षों से अवैध वसूली जारी है।
ये खबर भी पढ़ें: Central Bureau of Investigation: सीबीआई ने डाक विभाग से किया MoU साइन, ये फायदा
केंद्रीय मंत्री गडकरी जी ने बात गंभीरता से सुनी और टोल बंद करने का भरोसा दिया। विकास उपाध्याय के मुताबिक अन्य अवैध टोल प्लाज़ा की भी जांच की जाएगी। सालों से इस मुद्दे पर आंदोलन हो रहा है। साथ ही चेतावनी भी दी गई कि अगर अब भी कार्रवाई नहीं हुई, तो जंतर मंतर पर धरना, नागपुर कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। ये लड़ाई जनता के हक की है और मैं आखिरी दम तक लड़ेंगे।