Suchnaji

दक्षिण भारतीय रंग में रंगे विधायक देवेंद्र यादव, अक्कूपल्ली के समरालु कार्यक्रम में होने पकड़ी ट्रेन

दक्षिण भारतीय रंग में रंगे विधायक देवेंद्र यादव, अक्कूपल्ली के समरालु कार्यक्रम में होने पकड़ी ट्रेन
  • भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्र समाज रहता है। सभी लोग इस पूजा में शामिल होने के लिए वहां जाते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आंध्रप्रदेश के अक्कूपल्ली में समरालु कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस भव्य आयोजन में आंध्रप्रदेश के लोग अपनी देवी माता की पूजा अर्चना करते हैं। माता की पूजा अर्चना में इस साल भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल होंगे।

AD DESCRIPTION RO No.:12652/205

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विधायक देवेंद्र यादव ट्रेन से आंध्रा प्रदेश के अक्कूपल्ली के लिए रवाना हुए है। पूरी तरह से साउथ इंडियन वेश भूषा धारण करके विधायक श्री यादव माता की पूजा अर्चना में शामिल होने जा रहे हैं।

AD DESCRIPTION

गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव लगतार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। भेंट मुलाकात के दौरान जब वे वार्ड 45 बाला जी नगर पहुंचे थे। वहां के लोगों से बातचीत की। तब वार्ड में रहने वालों ने आमंत्रण पत्र दिया था और बड़े ही प्रेम भाव से सभी ने उन्हें माता की पूजा में शामिल होने के लिए आंध्र प्रदेश चलने का आग्रह किया था।

गौरतलब है कि भिलाई में हजारों की संख्या में आंध्र समाज रहता है। सभी लोग इस पूजा में शामिल होने के लिए वहां जाते हैं। यह एक बड़ा पूजा का उत्सव होता है। इन पूजा में शामिल होने के लिए देवेंद्र यादव पलाशा के लिए निकल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *