ऑपरेशन सिंदूर: कांग्रेसी विधायक देवेंद्र यादव बोले-भारतीय आर्मी करे पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े

Operation Sindoor: Congress MLA Devendra Yadav said- Indian Army should break Pakistan into pieces
भिलाई के विधायक बोले-वह समय याद आता है जब पाकिस्तार के टुकड़े हो गए थे। ऐसा सबक सिखाने की आवश्यकता है।
  • देश का युवा भारत माता की एकता अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा।
  • देश के मामले में कोई राजनीति नहीं करेगा, हम सब एक जुट होकर देश की सेना के साथ खड़े है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भारत-पाक तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने साफ कहा कि यह भारत माता की एकता, अखंडता और सुरक्षा का मामला है। इस पर कोई राजनीति नहीं करेगा। सभी एक जुट होकर देश की आर्मी के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

आगे विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हम सब भारत माता के सपूत है और भारत की एकता, अखंडा और सुरक्षा के लिए हम मजबूती से एक साथ लड़ते रहेंगे। इसमें कोई भी राजनीति नहीं आएगी। हम सब एक है और सभी भारत के हम सपूत एक साथ अपनी देश की आर्मी के साथ खड़े है।

ये खबर भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: 15वीं किश्त में 648 करोड़ जारी, महिलाओं के खिले चेहरे

हम लोग लोगों के लिए काम करते है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है हमारा भारत देश। देश के लिए अपने आप को कुरबान का मौका बहुत ही सौभाग्य शाली व्यक्ति को मिलता है। देश में जंग की स्थिति आएगी तो उसमें सबसे पहले आप का देवेंद्र उसमें सम्मिलित होने के लिए आगे रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Labor Day 2025: नौकरी 8 घंटे केवल श्रम कानून की किताबों में, हकीकत में मजदूर कोल्हू का बैल

इस बात को महसूस करवाना जरूरी है कि इस गीदड़ हमलों से हम नहीं डरने वाले है। आम अवाम की जान ली जाएगी तो हम उसका बदला मजबूती से लेंगे और बढ़चढ़ कर लेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी सरकार पाकिस्तान को जमकर सबक सिखाएंगी। ताकि दोबारा पाकिस्तान कभी भारत की ओर आंख उठाने तक की हिम्मत नहीं कर पाएगा। मुझे वह समय याद आता है जब पाकिस्तार के टुकड़े हो गए थे। ऐसा सबक सिखाने की आवश्यकता है। हमारे देश की आर्मी मजबूती से लड़े और पाकिस्तान के टुकड़े-टुकड़े कर दे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 43वें बैच के SOT परिवार संग जब मिल-बैठे और फिर….