Operation Sindoor: हाईवे से भिलाई टाउनशिप तक 17 की शाम तिरंगा यात्रा, आप भी आइए

Operation Sindoor The tricolor will be hoisted from the highway to Bhilai township on the evening of the 17th
सुभाष चंद्र बोस चौक से तिरंगा यात्रा नेहरू नगर चौक में छत्तीसगढ़ के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, सुपेला चौक के रास्ते आगे बढ़ेगी।

भिलाई नगर निगम जनसंपर्क विभाग की ओर से अपील किया गया है कि शहर वाले शामिल हों।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई राज्यों में भाजपा तिरंगा यात्रा निकाल रही है। सफलता का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इधर-भिलाई नगर निगम शनिवार को तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए सुभाष चंद्र बोस चौक प्रदर्शनी परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

सुभाष चंद्र बोस चौक से तिरंगा यात्रा नेहरू नगर चौक में छत्तीसगढ़ के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, सुपेला चौक के रास्ते आगे बढ़ेगी। यह यात्रा सुपेला घड़ी चौक से पावर हाउस होते हुए, अंबेडकर चौक तक जाएगी। वहां से अंडर ब्रिज होते हुए सेंट्रल एवेन्यू, मुर्गा चौक, सेक्टर सेंट्रल एवेन्यू होते हुए सेक्टर 9 चौक, हुडको श्री राम चौक, होते हुए कारगिल शहीद पार्क हुडको में समापन होगा।

इसमें सभी राष्ट्रभक्त जनप्रतिनिधि, सामाजिक संस्था के सदस्य, स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, धार्मिक संस्था के लोग, खिलाड़ी, व्यापारी वर्ग, चेंबर के पदाधिकारी, औद्योगिक संस्थानों, पूर्व सेवानिवृत सैनिक, उनके परिवार के सदस्य, पुलिस बल, औद्योगिक सुरक्षा बल, सामाजिक संस्था, सुरक्षा बल, एनडीआरएफ का दल, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे।

भिलाई नगर निगम जनसंपर्क विभाग की ओर से अपील किया गया है कि शहर वाले शामिल हों। राज्य सरकार के आदेश पर यह आयोजित किया गया है। राष्ट्रभक्त शामिल हों। ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने, देश हित सर्वोत्तम हित के प्रति हमेशा जागरूक रहने के लिए के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।