Skip to content
09/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन से भेज रहा था हथियार और नशीला पदार्थ, पंजाब पुलिस ने किया तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

06/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Pakistani-smuggler-was-sending-weapons-and-drugs-through-drone-Punjab-Police-exposed-smuggling-module-1-arrested
  • गिरफ्तार आरोपी पाक स्थित तस्कर राणा दयाल के संपर्क में रहा है।
  • ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहा था।
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले, पंजाब पुलिस ने सीमा पार से तस्करी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। 2 क पिस्तौल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।
  • डीजीपी गौरव यादव ने बताया गिरफ्तार आरोपी सीधे तौर पर पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा दयाल के संपर्क में था।
  • तस्करी किए गए हथियार स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए थे: एआईजी एसएसओसी सुखमिंदर मान।

सूचनाजी न्यूज, चंडीगढ़/अमृतसर। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) द्वारा आगामी स्वतंत्रता दिवस-2024 (Upcoming Independence Day-2024) के शांतिपूर्ण समारोहों को सुनिश्चित करने के लिए चल रहे विशेष अभियानों के बीच पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान स्थित तस्कर राणा दयाल के एक गुर्गे को गिरफ्तार करके सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हाथों मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर, पढ़िए डिटेल

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव (Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav) ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमृतसर के गांव अटलगढ़ निवासी राजवंत सिंह उर्फ राजू के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने उसके कब्जे से दो अत्याधुनिक 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल और दो मैगजीन बरामद की है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हाथों मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर, पढ़िए डिटेल

इसके अलावा उसकी मोटरसाइकिल सीटी-100 (पीबी02एएल7481) भी जब्त की है, जिस पर वह यह खेप पहुंचाने जा रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) अमृतसर को खुफिया सूचना मिली थी कि राजवंत सिंह राजू ने हाल ही में तस्करी के हथियारों और नशीले पदार्थों की एक खेप खरीदी है और वह इसे अटारी-अमृतसर रोड पर खुरमनियां मोड़ के पास एक पार्टी को देने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हाथों मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर, पढ़िए डिटेल

उन्होंने बताया कि सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर की पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से निर्दिष्ट क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी राजवंत राजू को गिरफ्तार कर लिया तथा तलाशी के दौरान हथियारों की खेप बरामद की।

ये खबर भी पढ़ें: बाप रे…! URM में  समस्याओं का पिटारा, गड्ढे में सड़क और क्या-क्या बताएं CGM साहब

डीजीपी का यह दावा…

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाक स्थित तस्कर राणा दयाल के संपर्क में रहा है, जो ड्रोन और अन्य माध्यमों से हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप भारतीय क्षेत्र में पहुंचा रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा की गई पिछली तस्करी गतिविधियों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG News: CG PCC चीफ दीपक बैज ने इनके DNA पर उठा दिया बड़ा सवाल, बढ़ गया बवाल

हथियार स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए थे…

एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिंदर सिंह मान (AIG SSOC Amritsar Sukhminder Singh Mann) ने अधिक जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि राजवंत सिंह को काफी समय से पाक तस्कर राणा दयाल द्वारा भेजी गई नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेप मिल रही थी। उन्होंने बताया कि तस्करी किए गए हथियार स्थानीय खरीदारों को बेचने के लिए थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के 15 नए CGM को मिला प्रमोशन ऑर्डर, SAIL चेयरमैन-डीआइसी से मंत्र, सीजीएम सेफ्टी भल्ला हटाए गए…

एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्रवाई

इस संबंध में पुलिस स्टेशन एसएसओसी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 25 और 29, आर्म्स एक्ट की धारा 25, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एक्ट की धारा 61 (2) के तहत एफआईआर नंबर 46 दिनांक 04.08.2024 दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस रिमांड हासिल करने के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के 14 जीएम बने सीजीएम, इनका राउरकेला, इस्को, चासनाला ट्रांसफर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट: वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-जुलाई में Salable Steel Production में लंबी छलांग
Next: कोविड 19 से मृत व्यक्ति के घर वालों को मिलेगा पैसा, सरकार ने जारी किया 1 करोड़ 7 लाख, ये है जिलेवार आंकड़ा

Related Stories

Dr Ambedkar Statue Management Committee Over 40 social organizations gathered at the felicitation ceremony
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: सम्मान समारोह में जुटीं 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं, पहुंचे ये दिग्गज

Azmat ali 08/09/2026
Dr Sanjeeva Reddy Letter to the SAIL Director Personnel Continue AWAs alongside the Central Minimum Wage
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डॉ. संजीवा रेड्डी ने-डायरेक्टर पर्सनल से कहा-केंद्रीय न्यूनतम वेतन संग जारी रखें एडब्ल्यूए, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Azmat ali 08/09/2026
BMS Leader Tells CGM (Safety) We arent Getting Safety Shoes or Heat-Proof Jackets, How can Work be Done Safely
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम

Azmat ali 08/09/2026

You May Have Missed

Dr Ambedkar Statue Management Committee Over 40 social organizations gathered at the felicitation ceremony
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति: सम्मान समारोह में जुटीं 40 से अधिक सामाजिक संस्थाएं, पहुंचे ये दिग्गज

Azmat ali 08/09/2026
Dr Sanjeeva Reddy Letter to the SAIL Director Personnel Continue AWAs alongside the Central Minimum Wage
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

डॉ. संजीवा रेड्डी ने-डायरेक्टर पर्सनल से कहा-केंद्रीय न्यूनतम वेतन संग जारी रखें एडब्ल्यूए, खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Azmat ali 08/09/2026
BMS Leader Tells CGM (Safety) We arent Getting Safety Shoes or Heat-Proof Jackets, How can Work be Done Safely
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM सेफ्टी के मुंह पर बोल आए BMS नेता-सेफ्टी शू, हीटप्रूफ जैकेट नहीं मिल रहा, कैसे होगा सुरक्षित काम

Azmat ali 08/09/2026
SAIL ISP Election 2026 ISP Permanent Workers Union also in the fray voter list to be released on the 9th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Election 2026: ISP Permanent Workers Union भी मैदान में, 9 को जारी होगी वोटर लिस्ट

Azmat ali 08/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.