Skip to content
23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हाथों मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज के हाथों मिला सीजीएम प्रमोशन ऑर्डर, पढ़िए डिटेल

03/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CGM-promotion-order-received-from-Director-Incharge-of-Rourkela-Steel-Plant-read-details
  • आरएसपी के प्रभारी निदेशक अतनु भौमिक ने नव पदोन्नत मुख्य महाप्रबंधकों को प्रमोशन ऑर्डर भेंट किया।
  • डीआईसी ने सलाह देते हुए कहा संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करें।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) (SAIL – Rourkela Steel Plant) के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने 11 नव पदोन्नत मुख्य महाप्रबंधकों को प्रमोशन ऑर्डर (Promotion order) सौंप दिया है। सीजीएम को सलाह देते हुए कहा, “अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करें और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करें”।

ये खबर भी पढ़ें: 59 बच्चों की मौत, चांदीपुरा वायरस गुजरात के बाद पहुंचा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बचाइए बच्चों को

पदोन्नत अधिकारियों ने अपने जीवनसाथियों के साथ 3 अगस्त, 2024 को निदेशक प्रभारी कार्यालय के मंथन सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में, अतनु भौमिक से पदोन्नति आदेश प्राप्त किए। पदोन्नत अधिकारियों में मुख्य महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरी एवं बागवानी) बिजय कुमार जोजो, मुख्य महाप्रबंधक (उपयोगिताएँ एवं पर्यावरण) हीरालाल महापात्र, मुख्य महाप्रबंधक (यातायात), कौशिका सुनयानी, मुख्य महाप्रबंधक (एस एवं एफएस), ए एस कारथा, मुख्य महाप्रबंधक (सामग्री प्रबंधन-खरीद), राजीव सहगल, मुख्य महाप्रबंधक (आईएंडए)), एससी पात्र, मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं अतिरिक्त मुख्य सतर्कता अधिकारी-एसीवीओ), सुब्रत प्रहराज, मुख्य महाप्रबंधक (ब्लास्ट फर्नेस), सुमीत कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा), डॉ. आर आर महंती शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से 5 अधिकारी और 19 कर्मचारी रिटायर

देबदत्त सत्पथी को भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में मुख्य महाप्रबंधक (एस एवं एफएस) के रूप में पदस्थापित किया गया है, जबकि धीरेन्द्र मिश्रा को बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) के झारखंड खान समूह (Jharkhand Group of Mines) में मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के रूप में पदस्थापित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL NEWS: इंडियन आयल और बोकारो स्टील प्लांट में समझौता, गैस लाइन पर बड़ा कदम

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) एसआर सूर्यवंशी, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के साथ अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) तरुण मिश्र, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा), एके बेहुरिया, मुख्या महाप्रंधक (सामग्री प्रबंधन) सह अतिरिक्त प्रभार कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ) अनिल कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वस्थ्य सेवा), डॉ. जयंत आचार्य, ने नए मुख्य महाप्रबंधक को उनके योग्य पदोन्नति के लिए बधाई दी। पदोन्नत अधिकारियों ने प्रबंधन को धन्यवाद दिया और अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को और भी अधिक जोश और उत्साह के साथ निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ओडी) एस बड़पंडा और उप प्रबंधक (मानव संसाधन – ओडी), सिम्पी पटेल ने कार्यक्रम का संचालन किया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन का 55वां बर्थ-डे, कटा केक, मना जश्न, यह है इतिहास

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के हाथों कोल इंडिया ने दिया स्कॉलरशिप, बच्चों के खिले चेहरे
Next: Big News: कारोबारी से GOLD की 8 बिस्किट पार करने वालों को DURG POLICE ने ऐसे दबोचा, 50 लाख का माल बरामद

Related Stories

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Employee Abhijit Chandra receives patent from the Government of India for Seismic Protection Unit (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: कर्मचारी अविजित चंद्रा का ‘Seismic Protection Unit’ बचाएगा भूकंप से, भारत सरकार से पेटेंट

Azmat ali 22/08/2026
Sale of Fortune Brand Maida Banned in Durg Tests Reveal High Pesticide Levels
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

‘फॉर्च्यून’ ब्रांड के मैदे की बिक्री पर बैन, जांच में मिला अधिक कीटनाशक

Azmat ali 22/08/2026
Bokaro Steel Plant BSL to Save 100 Crore Annually through Reduction in Coke Consumption
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: इस सौगात से कोक खपत में कमी से हर साल 100 करोड़ की बचत करेगा BSL, डीआइसी प्रिय रंजन की टीम ने दिखाई ताकत

Azmat ali 22/08/2026
MOIL welcomes MMDR Amendment Act 2026 direct benefits for investment and mining
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MOIL ने MMDR संशोधन अधिनियम 2026 का किया स्वागत, निवेश और खनन को सीधे फायदा

Azmat ali 22/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.