Suchnaji

SAIL Bonus Formula: पहले से 70 हजार, दूसरे से 94 हजार और तीसरे फॉर्मूले से 1 लाख 56 बन रहा बोनस

SAIL Bonus Formula: पहले से 70 हजार, दूसरे से 94 हजार और तीसरे फॉर्मूले से 1 लाख 56 बन रहा बोनस

-बोनस देने के लिए जो फॉर्मूला सामने लाया गया है, उसके हिसाब से 70 हजार से लेकर 1 लाख 56 हजार तक की राशि बन रही।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारियों को बोनस देने के लिए जो फॉर्मूला सामने लाया गया है, उसके हिसाब से 70 हजार से लेकर करीब 1 लाख 56 हजार तक की राशि बन रही। कर्मचारी पक्ष के लिए यह अच्छी राशि लग सकती है। लेकिन, प्रबंधन इसको कितना भाव देगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

AD DESCRIPTION

फिलहाल, भिलाई की अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने जो 3 बोनस फॉर्मूला सेल प्रबंधन को भेजा है, उस पर अमल किया गया तो लाखों में बोनस मिलना तय है। वहीं, 50 ग्राम सोने का सिक्का दिलाने का दावा चुनाव में किया गया था, लेकिन इस पर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों में खासा नाराजगी है।

आइए, देखते हैं किस फॉर्मूले से कितनी राशि बनती है। यूनियन के मार्गदर्शक के मुताबिक पहला फॉर्मूला डीए-बेसिक और प्रोडक्शन पर है। एक वर्ष के बेसिक तथा डीए का 8.33% SPIS+प्रोडक्शन/टर्नओवर/मुनाफा में रिकॉर्ड बनने पर स्पेशल इंसेंटिव की मांग की गई है। सभी कर्मचारियों का अलग-अलग डीए-बेसिक होता है। इसलिए इस फॉर्मूले से गणना की जाए तो यह राशि करीब 70 हजार से एक लाख तक जाएगी।

इसी तरह दूसरे फॉर्मूले में EBITDA की 5% राशि SPIS राशि+प्रोडक्शन/टर्नओवर/मुनाफा में रिकॉर्ड बनने पर स्पेशल इंसेंटिव की वकालत की गई है। पिछली बार EBITDA 9379 करोड़ था। इसके 5 प्रतिशत के हिसाब से 470 करोड़ रुपए आता है। इसको 50 हजार कर्मचारियों से भाग देने पर यह एमाउंट करीब 94 हजार रुपए के आसपास होती है।

चूंकि सेल में गैर कार्यपालक कर्मचारी सिर्फ उत्पादन में ही प्रत्यक्ष भागीदार है। वहीं, प्रबंधकीय निर्णयों में उनकी कोई भागीदारी नहीं होती। किसी भी कंपनी के उत्पादन के बाद आमदनी की वास्तविक तस्वीर EBITDA से प्रदर्शित होती है। अतः सेल का वार्षिक EBITDA की 5% की राशि को कुल SPIS राशि बनाया जाए।

अब बात आती है सर्वाधिक बोनस देने वाले तीसरा फॉर्मूले की। इसमें कुल SPIS राशि=प्रोडक्शन की 70% हिस्सेदारी+EBITDA की 30% हिस्सेदारी की बात की गई है। इसकी गणना की जाएगी तो बोनस की राशि 1 लाख 56 हजार रुपए से अधिक की बताई जा रही है। प्रोडक्शन औ प्रॉफिट का टोटल एमाउंट करीब 780 करोड़ रुपए आता है। इसमें 50 हजार कर्मचारियों की संख्या से भाग देने पर 1 लाख 56 हजार रुपए ही आ रहा है।

बता दें कि बीएकेएस ने SAIL Performance Incentive Scheme (SPIS) फॉर्मूले को कैंसिल करने की मांग सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से की है। इस बाबत सोमवार को बीएसपी आइआर विभाग के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को फॉर्मूले का पत्र सौंप दिया गया है। पिछली बार साढ़े 40 हजार रुपए बोनस मिला था।