Suchnaji

इंडिया में EVs की सेलिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, महज 12 महीने में बिकी 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां

इंडिया में EVs की सेलिंग के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, महज 12 महीने में बिकी 15 लाख से ज्यादा गाड़ियां

साल 2023 में भारतीय बाजार में रिकॉर्ड तोड़ बिकी इलेक्ट्रिक गाडियां।

सूचनाजी न्यूज, डेस्क। वर्ष 2023 में वाहनों की बिक्री के लिए जोरदार रहा। मार्केट में पैर पसारती इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EV) ने बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

साल के तीन सौ 65 दिन में लाखों में सेलिंग होकर ईवी ने एक बार फिर कीर्तिमान दर्ज कर लिया है। साथ ही नए साल 2024 में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर नए उम्मीदें की जा रही है।

AD DESCRIPTION

तिपहिया ईवी की सेलिंग सालाना आधार पर 65.23 फीसदी बढ़कर पांच लाख 82 हजार सात सौ 93 यूनिट हो चुकी है। यह वर्ष 2022 में तीन लाख 52 हजार सात सौ 10 यूनिट्स थी। कम्पनीज ने इस सेक्टर में बढती हुई मांग को ध्यान में रखते हुए इनवेस्ट का दायरा भी बढाते जा रही है।

EVs की सेलिंग 49.25 फीसदी बढ़ी

भारत में EVs की तरफ आम ग्राहकों का भी रुझान स्पीड से बढ़ते जा रहा हैं। इसका प्रमाण सेलिंग के ताजें आंकड़ें साफ-साफ दें रहें है। भारत में EVs की सेलिंग वर्ष 2023 में सालाना आधार पर 49.25 फीसदी बढ़कर 15 लाख 29 हजार नौ सौ 47 यूनिट हो चुकी हैं।

वाहन डीलर्स एसोसिएशन ने कहा…

वाहन डीलर्स एसोसिएशन के महासंघ (फाडा) ने कुछ दिन पहले यह महत्वपूर्ण आंकड़ें साझा किए। मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो आंकड़ों के अनुसार इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग ने वर्ष 2022 में दस लाख 25 हजार 63 कुल वाहनों की बिक्री हुई थी।

वर्ष 2023 में टू-वीलर्स EVs की सेलिंग 36.09 फीसदी बढकर आठ लाख 59 हजार तीन सौ 76 यूनिट हो चुकी है। यह वर्ष 2022 में छह लाख 31 हजार चार सौ 64 यूनिट ही थी।

ऐसे समझिए आंकड़ें

तिपहिया EVs की सेलिंग भी 65.23 फीसदी तेज रही। फाडा के इस ताजे आंकड़ें पर नजर डालें तो तिपहिया EVs की सेलिंग सालाना आधार पर 65.23 फीसदी बढकर पांच लाख 82 हजार सात सौ 93 यूनिट हो चुकी है। यह वर्ष 2022 में तीन लाख 52 हजार सात सौ 10 यूनिट ही थी।

ई-कॉमर्शियल वीकल की सेलिंग सालाना आधार पर 114.16 फीसदी बढ़कर पांच हजार छह सौ 73 यूनिट हो चुकी है। यह बीते वर्ष दो हजार छह सौ 49 यूनिट ही थी। आंकड़ों में यह भी स्पष्ट हुआ है कि इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की सेलिंग बीते वर्ष 114.71 फीसदी से बढ़कर 82 हजार एक सौ पांच यूनिट हो चुकी है। यह वर्ष 2022 में 38 हजार दो सौ 40 गाड़ियां थी।

नवंबर में जोरदार सेलिंग

नवंबर माह में EVs की सेलिंग जोरदार रही। कॉमर्शियल और पैसेंजर्स EVs की सेलिंग बीते नवंबर माह में 25.5 फीसदी बढ़कर एक लाख 52 हजार छह सौ छह यूनिट रिकॉर्ड की गई हैं। नवंबर 2022 में टोटल EVs की खुदरा सेलिंग एक लाख 21 हजार पांच सौ 96 यूनिट ही रही थी।