Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • इस्पात-भारी उद्योग मंत्री HD Kumaraswamy क्या बोल गए बजट पर, पढ़िए
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

इस्पात-भारी उद्योग मंत्री HD Kumaraswamy क्या बोल गए बजट पर, पढ़िए

24/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Steel-and-Heavy-Industries-Minister-HD-Kumaraswamy-spoke-on-the-budget-read
  • केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री का केंद्रीय बजट 2024-25 पर वक्तव्य
  • बजट में अनुसंधान और नवोन्मेषण पर विशेष जोर
  • विकसित भारत के लिए बजट तथा मजबूत विकास और सर्वांगीण समृद्धि का मार्ग।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी (Union Heavy Industries and Steel Minister HD Kumaraswamy) ने लगातार 7वीं बार बजट प्रस्तुत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) को बधाई दी। उन्होंने इस बजट को “विकसित भारत के लिए बजट” तथा मजबूत विकास और सर्वांगीण समृद्धि का मार्ग बताया। इस बजट में सभी के लिए निरंतर प्रयास और पर्याप्त अवसर प्रदान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 में ईपीएस 95 पेंशन का जिक्र तक नहीं, 7500 रुपए पेंशन अधर में

कुमारस्वामी ने कहा कि नारी शक्ति बजट का उद्देश्य प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत’ के विजन को सशक्त बनाना और महिलाओं को उल्लेखनीय लाभ पहुंचाना है। प्राथमिकता वाले नौ क्षेत्रों की पहचान की गई है, जिसमें शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: आंखों में आंसू, जुबां पर सरकार को कोसने वाले शब्द, हे प्रभु…! बजट में ये क्या हो गया EPS 95 पेंशन के साथ

इसका लक्ष्य 4 करोड़ रोजगार सृजित करना है, जिससे मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। इस बजट में लघु और मध्यम स्तर के उद्योगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल शामिल है, जो रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह एक दूरदर्शी और दूरगामी बजट है।

ये खबर भी पढ़ें: Union Budget 2024 Live: रोजगार के लिए 2 लाख करोड़ का बजट, गठबंधन का असर, बिहार-आंध्र प्रदेश को खास पैकेज

कृषि, उद्योग, अवसंरचना और रोजगार सृजन पर बल दिया गया है। उत्पादन भी एक प्रमुख फोकस है। बेंगलुरु-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु सहित 12 औद्योगिक गलियारों की घोषणा से रोजगार और आर्थिक विकास को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, हजारों रुपए की छूट, नए बजट के गणित को आसानी से समझिए

बजट में खाद्यान्न की बढ़ती मांग को पूरा करने और कृषि को पुनर्जीवित करने के लिए कृषि अनुसंधान और विकास को प्राथमिकता दी गई है। देश भर के 400 जिलों में कृषि फसलों के डिजिटल सर्वेक्षण का विस्तार एक स्वागत योग्य कदम है। साथ ही, वित्त मंत्री ने प्राकृतिक खेती के महत्व पर जोर दिया है राज्यों को 50 साल के ब्याज मुक्त ऋण की घोषणा सराहनीय है। यह अमृत काल के लिए एक समावेशी बजट है।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: मोदी सरकार की इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेगा 5 हजार, सरकार ने दिया कांग्रेस को जवाब

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees State Insurance Scheme: कर्मचारी ईएसआई योजना की बड़ी रिपोर्ट जारी, महिला और ट्रांसजेंडर के ये आंकड़े
Next: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 6 अगस्त तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाओं को मौका

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.