Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 6 अगस्त तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाओं को मौका
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए 6 अगस्त तक करें आवेदन, 12वीं पास महिलाओं को मौका

24/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Apply-for-Anganwadi-worker-till-6th-August-12th-pass-women-get-chance
  • आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होनी चाहिए।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी (Integrated Child Development Project Durg-Urban) अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। नियुक्ति के लिए आवेदन 6 अगस्त 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग-शहरी (Integrated Child Development Project office Durg-Urban) (पांच बिल्डिंग, बाल संरक्षण गृह परिसर महिला एवं बाल विकास विभाग (Child Protection Home Complex Women and Child Development Department)) में लिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024 Live: मोदी सरकार की इंटर्नशिप स्कीम, युवाओं को मिलेगा 5 हजार, सरकार ने दिया कांग्रेस को जवाब

सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक (शासकीय अवकाश को छोड़कर) जमा किया जा सकता है। आंगनबाड़ी केन्द्र संतराबाड़ी केन्द्र क्र.-02 वार्ड क्रमांक 26 संतराबाड़ी वार्ड और सुभाष नगर केन्द्र क्र.-02 वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह पूर्व के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की भर्ती की जानी है।

ये खबर भी पढ़ें: Biometric News: जिसका अटेंडेंस छूट गया, टाइम नहीं दिख रहा, शिफ्ट गलत है तो सुधार के लिए  Remarks कालम अपडेट, 24 जुलाई से मौका

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी (Integrated Child Development Project Durg-Urban) से मिली जानकारी अनुसार आवेदन किये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित आवश्यक गाईडलाईन के तहत आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में बच्चों का शपथ ग्रहण, इन पदों से अलंकरण

आयु की गणना आवेदन आमंत्रित करने की सूचना जारी होने की तिथि से की जाएगी। सेवा की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष होगी। (एक वर्ष या अधिक सेवा का अनुभव रखने वाली कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका/संगठिका को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी)।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai में चाकूबाजी, युवक की आंत आई बाहर, इधर-नशे में छत से गिरा ये

आवेदिका उसी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिस वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र स्थित है। निवासी होने के प्रमाण में नगरीय क्षेत्र में संबंधित वार्ड की अद्यतन मतदाता सूची में नाम दर्ज हो तो आवेदन पत्र में उसके क्रमांक का उल्लेख कर प्रतिलिपि लगाई जाए अथवा वार्ड पार्षद तथा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जिसमें वार्ड एवं ग्राम में निवासरत रहने का पता सहित स्पष्ट उल्लेख हो, मान्य किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: नखरेबाज ट्रेनी IAS पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की अब गई नौकरी, संघ लोक सेवा आयोग एक्शन में, होगी FIR

आवेदिका की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आंगनबाड़ी कार्यकता पद हेतु 12वीं अथवा 11वीं बोर्ड उत्तीर्ण होनी चाहिए। अनुभवी कार्यकर्ता/सहायिका/सह-सहायिका होने पर, गरीबी रेखा परिवार, अनुसूचित जाति, जनजाति परिवार की महिला होने पर तथा विधवा, परित्यक्ता अथवा तलाकशुदा महिला होने पर निर्धारित अतिरिक्त अंक दिये जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: जर्जर जानलेवा पानी टंकियों के आसपास से खदेड़े गए कब्जेदार, जो मकान किया कब्जामुक्त, वहीं बस गए अतिक्रमणकारी

ऐसी कार्यकर्ता जिन्हें अनिमितता के कारण पूर्व में सेवा से बर्खास्त किया गया है। ऐसे आवेदक द्वारा प्राप्त आवेदन अमान्य किये जा सकेंगे। उक्त अर्हता रखने वाले इच्छुक आवेदिका रिक्त कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन कर सकते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद पूर्णतः मानसेवी तथा अशासकीय पद है। इन्हें केन्द्र शासन एवं राज्य शासन द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में अब खटारा नहीं, दिखेगी चमचमाती गाड़ियां, पढ़िए डिटेल

जिन वार्डो के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, उस वार्ड में निवासरत इच्छुक आवेदिकाओं को वार्ड का निवासी होने संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही आवेदन पत्र कार्यालय से प्रदाय किए जाएंगे। अन्य वार्ड में निवासरत आवेदिकाओं को आवेदन पत्र नहीं दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कांग्रेस का विधानसभा घेराव, DURG में बनी रणनीति, PCC चीफ, Ex CM और दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं के सामने खोले पत्ते

कार्यालय द्वारा जारी पंजीकृत आवेदन पत्र ही मान्य किए जाएंगे। आवेदन की फोटोकापी अमान्य होगी। आवेदन में संलग्न समस्त दस्तावेज आवेदिका द्वारा स्व प्रमाणित होना चाहिए। कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर जमा करने की अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नही किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में बच्चों का शपथ ग्रहण, इन पदों से अलंकरण

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात-भारी उद्योग मंत्री HD Kumaraswamy क्या बोल गए बजट पर, पढ़िए
Next: भारत में घट रहे पारसी, आबादी बढ़ाने सरकार कर रही जोड़ों की आर्थिक मदद, पढ़िए जियो पारसी योजना

Related Stories

Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

Steel Authority of India Limited Pleased with MMDR Amendment Act 2026 Benefits for Coal and Iron Ore Mines
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Steel Authority of India Limited एमएमडीआर संशोधन अधिनियम 2026 से खुश, कोयला-आयरन ओर माइंस को ये फायदे

Azmat ali 20/08/2026
Gas leak at Bhilai Steel Plant 12 employees injured read about the mock drill
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 12 कर्मचारी गिर पड़े, पढ़ें मॉक ड्रिल, देखें फोटो

Azmat ali 20/08/2026
SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.