Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के 5 DGM, 2 AGM, 1 मैनेजर का तबादला, ओए जनरल सेक्रेटरी की भी बदली कुर्सी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के 5 DGM, 2 AGM, 1 मैनेजर का तबादला, ओए जनरल सेक्रेटरी की भी बदली कुर्सी

25/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
  • कई लोग 6 साल से अधिक होने के बाद भी अपने विभाग में बने हुए हैं। कइयों का तीन साल पूरा हुए भी बगैर बिना शिकायत का ट्रांसफर।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (SAIL Bokaro Steel plant) के फाइनेंस विभाग (Finance Department) में रूटीन ट्रांसफर किया गया है। कई अधिकारियों का 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद विभाग बदल दिया गया है, जबकि कइयों का समय ही बचा है। संवेदनशील विभाग नहीं होने पर 5 साल तक रह सकते हैं। संवेदनशील विभाग को 3 साल में ही रोटेशन करना होता है। विजिलेंस रिमाइंडर भेजता है।

ये खबर भी पढ़ें: बजट की घोषणाओं से RINL गदगद, CMD Atul Bhatt बोले-स्टील सेक्टर के अच्छे दिन

कई लोग 6 साल से अधिक होने के बाद भी अपने विभाग में बने हुए हैं। कुछ लोगों का तीन साल पूरा हुए भी बगैर किसी शिकायत का ट्रांसफर कर दिया गया है। टारगेट करके कार्य करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: मन की बात: सरकार, EPS 95 पेंशनर्स को क्यों कर रही निराश, इतनी एलर्जी क्यों, क्या पेंशनभोगी भारत के नागरिक नहीं…?

दुर्गापुर से आने वाले गौरब सरकार अबतक ऑपरेशन फाइनेंस (Operation Finance) देख रहे थे, अब प्रोजेक्ट फाइनेंस (Project Finance) देखेंगे। झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस (Jharkhand Group of Mines) देख रहे डीजीएम अनुप शी को पीएफ पेंशन की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि यहां कार्यरत दो अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: सीजी न्यूज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नालंदा परिसर की तर्ज पर 13 नगरीय निकायों में लाइब्रेरी की दी सौगात

बीएसएल आफिसर्स एसोसिएशन (BSL Officers Association) के जनरल सेक्रेटरी व पीएफ सेक्शन के एजीएम अजय कुमार पांडेये और कैश देख रहे डीजीएम समीर कुमार रॉय का ट्रांसफर कर दिया गया है। ईपीएस 95 में जब अधिक प्रेशर बढ़ता जा रहा है तो ऐसे में इनके ट्रांसफर को लेकर कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Budget 2024: ईपीएस 95 न्यूनतम Pension का हस्र देख चिढ़े पेंशनभोगी, बोले-बदल दो पेंशन फॉर्मूला

डीजीएम प्रोजेक्ट फाइनेंस मनोज कुमार को ऑपरेशन फाइनेंस भेजा गया है। कैश की इंचार्ज डीजीएम पूनम सिंह की भी कुर्सी बदल दी गई है। इन्हें पीएफ पेंशन में समीर रॉय के स्थान पर भेजा गया है। सेल एंड आईटी के एजीएम उदय कुमार को ऑपरेशनल पेमेंट सेक्शन भेजा गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai के औद्योगिक क्षेत्र में स्थापना दिवस पर BMS का पड़ा कदम, PF, ESIC को लेकर मजदूरों में बहुत गम

इसी विभाग में अजय कुमार पांडेय भी कामकाज देखेंगे। 10 साल के अंदर इसी विभाग में तीसरी बार पोस्टिंग की जा रही है। ऑपरेशनल पेमेंट के मैनेजर प्रह्लाद कुमार को सेल्स एंड आईटी में जिम्मेदारी दी गई है। खास बात यह है कि विभागीय ऑर्डर जारी कर दिया गया है। लेकिन, रिलीज ऑर्डर 1 अगस्त से लागू होगा। यह आदेश जीएम फाइनेंस एनके सिंह की ओर से जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पीएम मोदी-EPFO पर इतना गुस्सा, सीनियर सिटीजन बोले-EPS 95 Minimum Pension पर 78 लाख पेंशनर्स की उम्मीदें खत्म…

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant में हादसा, क्रेन के हुक-रोप में फंसा मजदूर का हाथ, 2 अंगुली लहूलुहान
Next: ESIC NEWS: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन पर दो-टूक जवाब के बाद अब श्रम राज्य मंत्री का ईएसआई योजना पर बड़ा बयान, पढ़िए डिटेल

Related Stories

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.